बॉलीवुड के तीनों खान अभी भी बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाए हुए हैं । तीनों ने एक-दूसरे के साथ काम कर हिट फिल्में दी हैं। आज हम आपको फिल्म 'अंदाज अपना अपना' से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताते हैं । इस फिल्म में आमिर खान और सलमान खान ने साथ काम किया था ।
विज्ञापन
2 of 6
andaaz apna apna
- फोटो : social media
आमिर और सलमान के अलावा रवीना टंडन और करिश्मा कपूर भी लीड रोल में थीं । हाल ही में रवीना टंडन ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर और सलमान एक-दूसरे से बात नहीं करते थे । इतना ही नहीं रवीना और करिश्मा की भी आपस में कोई बातचीत नहीं होती थी ।
विज्ञापन
3 of 6
andaz apna apna
- फोटो : file photo
फिल्म के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग के दौरान दोनों एक्ट्रेस को खंभे से बांधा गया था । तब इन दोनों को धमकी दी गई थी कि जब तक वो एक-दूसरे से बात नहीं करतीं, तब तक उन्हें खोला नहीं जाएगा । रवीना ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया ।
4 of 6
अंदाज अपना अपना
रवीना ने बताया, 'हमें यह फिल्म शूट करते हुए काफी मजा आया लेकिन तब एक बड़ी समस्या भी थी । शूटिंग के दौरान हम चारों में से कोई भी एक-दूसरे से बात नहीं कर रहा था । सबके झगड़े चल रहे थे । आमिर और सलमान बात नहीं कर रहे थे, मैं और करिश्मा बात नहीं कर रहे थे और न ही सलमान और राज जी ।
विज्ञापन
5 of 6
Raveena Tandon
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'मुझे पता नहीं ये फिल्म कैसे बन गई लेकिन ये साबित करता है कि हम सब कितने अच्छे एक्टर्स हैं । यहां तक कि क्लाइमैक्स के सीन में जब हम दोनों खंभे से बंधे हुए थे तो राज जी ने कहा, 'हम तुम्हें तब तक नहीं खोलेंगे जब तक तुम एक-दूसरे से बात नहीं करोगी।'
रवीना ने यह भी बताया कि उन्होंने आजतक अपनी ये फिल्म नहीं देखी है । उन्होंने कहा, 'लोग चौंक जाते हैं जब मैं उन्हें बताती हूं कि मैंने यह पूरी फिल्म आज तक नहीं देखी है । मैंने इतने सालों में इस फिल्म के कई सीन टुकड़ो-टुकड़ों में देखे हैं ।'