एलओसी (2003)
देश प्रेम से ओतप्रेत इस फिल्म को लोग आज भी याद करते हैं। फिल्म में भारत पाकिस्तान के बीच हुई कारगिल की लड़ाई को फिल्माया गया है जिसमें अभिषेक बच्चन ने कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। इसका निर्देशन जे.पी दत्ता ने किया था। इस फिल्म में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, रानी मुखर्जी, मनोज बाजपेयी, अशुतोष राणा, करीना कपूर, ईशा देओल, रवीना टंडन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे।