ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन
- फोटो : Instagram
जब अभिषेक-ऐश्वर्या ने खुलकर की अपनी शादी की बात
अपनी शादी के तीन साल बाद 2010 में अभिषेक और ऐश्वर्या ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की थी। अभिषेक ने अपनी शादी पर सफाई देते हुए कहा था कि "उनका परिवार इसे एक भव्य कार्यक्रम नहीं बनाना चाहता था। इसकी एक बड़ी वजह थी जो लोग शायद भूल रहे हैं कि उस समय मेरी दादी हॉस्पिटल में थीं और मेरे पिता इसे बड़ा बनाने में असहज महसूस कर रहे थे। लेकिन फिर भी हमारे माता-पिता ने लगभग सभी को कार्ड भेजे थे, जिससे वे हमें अपना आशीर्वाद दे सकें।"