फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhay Deol: भतीजे के डेब्यू से बेहद खुश हैं अभय देओल, पोस्ट साझा कर राजवीर और पलोमा को दी खास सलाह

Fri, 06 Oct 2023 06:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभय देओल, राजवीर देओल - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल के 'गदर' मचाने के बाद अब चारों तरफ चर्चा उनके छोटे बेटे राजवीर देओल के डेब्यू की हो रही है। राजवीर ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दोनो' से बॉलीवुड में कदम रखा है। राजश्री बैनर के तले बनी इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ने भी डेब्यू किया है। अवनीश बड़जात्या निर्देशित फिल्म 'दोनो' को समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इतना ही नहीं कहानी और निर्देशन के साथ ही फिल्म में राजवीर और पलोमा के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। लोगों की तारीफों के बीच अब राजवीर को उनके चाचा अभय देओल ने एक सलाह दी है।
विज्ञापन

2 of 5
अभय देओल - फोटो : social media
देओल खानदान का एक और राजकुमार बॉलीवुड की ओर अपना कदम बढ़ा चुका है। ऐसे में धर्मेंद्र से लेकर बॉबी देओल तक सभी इस मौके पर बेहद खुश हैं। धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल के साथ ही अभिनेता अभय देओल भी अपने भतीजे को डेब्यू करते देख खुशी से झूम उठे हैं। जहां कुछ दिन पहले बॉबी देओल ने राजवीर को बधाई दी थी, वहीं अब अभय देओल ने अपने भतीजे को उसकी पहली फिल्म 'दोनो' के लिए बधाई दी। बधाई देने के साथ ही अभय देओल ने राजवीर देओल को एक खास सलाह भी दी।
विज्ञापन

3 of 5
अभय देओल - फोटो : social media
अभय देओल ने इंस्टाग्राम पर अपनी, राजवीर और पलोमा की कुछ तस्वीरें साझा कीं और एक खास संदेश लिखा। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैंने इसे एक बच्चे के रूप में अपनी बाहों में ले रखा है। तुम्हारी पहली फिल्म के लिए बधाई राजवीर, अपने आप को दुनिया के सामने रखना आसान नहीं है, जिससे सभी लोग आपको जज करें। मैं हमेशा तुम्हारा चियरलीडर रहूंगा क्योंकि मुझे तुम पर हमेशा से भरोसा रहा है। तुम और पलोमा ढिल्लों दोनों का पूरा जीवन सामने है, ऐसे में याद रखना कि प्यार को गले लगाना, आलोचना को स्वीकार करना और नफरत को नजरअंदाज करना।'

4 of 5
अभय देओल - फोटो : social media
जैसे ही अभय देओल ने राजवीर के लिए पोस्ट किया, नेटिजन्स और स्टार्स ने कमेंट सेक्शन में खूब प्यार बरसाया। अर्चना पूरन सिंह ने लिखा, 'बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं राजवीर देओल।' बता दें, कल रात, अभय को राजवीर की फिल्म के प्रीमियर में देखा गया था। इस प्रीमियर में कई बी-टाउन सेलेब्स मौजूद थे। मैचिंग पैंट और काले ब्लेजर के साथ बेज रंग की टी-शर्ट पहने हुए अभिनेता बेहद कूल लग रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दोनो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'दोनो' की बात करें तो एक डेस्टिनेशन वेडिंग की पृष्ठभूमि पर आधारित है। राजवीर देओल ने फिल्म में देव का किरदार निभाया है, जो दुल्हन का दोस्त होता है, वहीं पालोमा मेघना की भूमिका में नजर आ रही है। वह दूल्हे की दोस्त होती है। इस शादी में दोनों की मुलाकात होती है। इस शादी में दो अजनबियों के बीच प्यार की शुरुआत होती है, जिनकी मंजिल एक है। फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या ने किया है, जो 'दोनो' से निर्देशन की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें