फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: बॉक्स ऑफिस पर एनिमल को जबरदस्त सफलता मिलने से भावुक हुए बॉबी देओल, कार में बैठते हुए छलके खुशी के आंसू

Sun, 03 Dec 2023 09:13 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एनिमल को मिल रही अपार सफलता और प्यार के बाद बॉबी देओल ने हाल ही में खुद को भावनाओं से अभिभूत पाया। काफी समय के बाद इस स्तर के प्यार, समर्थन और सफलता का अनुभव करते हुए हाल ही में बॉबी देओल इमोशनल हो गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बॉबी देओल, एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से खूब सराहना मिल रही है। हर कोई फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी एनिमल तहलका मचा रही है। एनिमल में अभिनेता बॉबी देओल ने एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके लुक और शानदार प्रदर्शन की खूब तारीफ हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर{ एनिमल} - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एनिमल को मिल रही अपार सफलता और प्यार के बाद बॉबी देओल ने हाल ही में खुद को भावनाओं से अभिभूत पाया। काफी समय के बाद इस स्तर के प्यार, समर्थन और सफलता का अनुभव करते हुए हाल ही में बॉबी देओल इमोशनल हो गए हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल में अभिनेता ने एक खतरनाक खलनायक की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनका खतरनाक लुक देख हर कोई दीवाना हो गया है। एनिमल में बॉबी देओल के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको हैरान कर दिया है। 

Reunion of Sita Ram: ‘रामायण’ के सीता राम का फिर होने जा रहा मिलन, अब इसमें निभाएंगे पति पत्नी के किरदार
विज्ञापन

3 of 5
'एनिमल' का ट्रेलर - फोटो : Social media
बॉबी देओल ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन एक वक्त पर अभिनेता का करियर डगमगाने लगा था। मगर हाल ही के कुछ वर्षों में उन्होंने अपने करियर की गाड़ी को संभालते हुए कुछ सार्थक भूमिकाओं से खुद को दोबारा स्थापित करने के लिए जी तोड़ मेहनत की है। एनिमल उनके करियर के लिए एक नया मोड़ प्रतीत हो रही है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।

4 of 5
फिल्म 'एनिमल' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की तरफ से मिली प्रशंशा को देखते हुए रेस 3 अभिनेता बॉबी देओल हाल ही में अपनी कार में बैठते समय स्पष्ट रूप से भावुक नजर आए। फिर भी उन्होंने अपनी भावनाओं को संभालते हुए पैपराजी को अनदेखा नहीं किया। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर एनिमल शानदार प्रदर्शन कर रही है। 

Dev Anand: लड़कियों पर यूं चला था देव आनंद का जादू, अदालत को अभिनेता के काले कोट पर लगानी पड़ी थी पाबंदी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में नजर आई हैं। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और रश्मिका की जोड़ी देखने को मिली है। फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म एक पिता और पुत्र के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें