देव आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
देव आनंद जब काला कोट पहनते थे तो अलग ही कहर ढाते थे। उन्हें देखकर उन दिनों सफेद शर्ट पर काला कोट पहनने का स्टाइल ट्रेंड में आ गया था। मगर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि पब्लिक प्लेस पर देव आनंद के काला कोट पहनने पर ही बैन लगा दिया गया था। दरअसल, जब कभी देव आनंद सफेद शर्ट के साथ काला कोट पहनते थे, तो उन्हें देखकर लड़कियां इस तरह पागल हो जाती थी कि कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती थीं। यहां तक की उन्हें देखने के लिए छत से कूदने को भी तैयार रहती थीं।