फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anu Aggarwal Birthday: एक हादसे से बदल गई थी 'आशिकी' गर्ल की पूरी जिंदगी, बॉलीवुड से दूर अब ये काम करती हैं अनु अग्रवाल

Mon, 11 Jan 2021 02:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनु अग्रवाल - फोटो : instagram/anusualanu
फिल्म 'आशिकी' (Aashiqui) से सभी का दिल जीतने वाली अभिनेत्री अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) 11 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म से ही अनु ने सफलता की नई लकीर खींच दी थी, लेकिन अनु इस सफलता का स्वाद लंबे वक्त तक नहीं ले पाईं। अनु के जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं अभिनेत्री के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अनु अग्रवाल
1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी से अनु रातों रात स्टार बन गईं। अनु के साथ ही फिल्म के लीड एक्टर राहुल रॉय को भी जनता ने बेइंतहा प्यार दिया। फिल्म के साथ ही आशिकी के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए। आशिकी के बाद अनु किंग अंकल और खलनायिका जैसी फिल्मों में नजर आईं लेकिन इन दोनों फिल्मों को कुछ खास सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

3 of 6
अनु अग्रवाल - फोटो : ट्विटर
साल 1999 में कुछ ऐसा हुआ, जिसने अनु अग्रवाल की जिंदगी बदल दी। दरअसल एक भयानक हादसे की वजह से अनु कोमा में चली गईं, करीब एक महीने बाद जब अनु कोमा से बाहर निकलीं तो वो खुद को भूल चुकी थीं। इस हादसे से उबरने में अनु को काफी साल लग गए, जिससे उनका फिल्मी करियर रुक गया।

4 of 6
अनु अग्रवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 3 साल के लंबे इलाज के बाद अनु अग्रवाल की याददाश्त वापस आई। इस बात का जिक्र अनु ने कई इंटरव्यूज में भी किया है। बता दें कि अनु अग्रवाल आखिरी बार 1996 में आई फिल्म 'रिटर्न ऑफ ज्वेलथीफ' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ देव आनंद और धर्मेन्द्र ने भी काम किया था।
विज्ञापन

5 of 6
अनु अग्रवाल
गौरतलब है कि अपने जीवन की दास्तां अनु ने बायोग्राफी 'अनयूजवल: मेमोइर ऑफ ए गर्ल हू केम बैक फ्रॉम डेड' में लिखा है। बता दें कि अनु अग्रवाल अब एक फाउंडेशन चलाती हैं, जिसका नाम अनु अग्रवाल फाउंडेशन हैं। इसके तहत वो मुंबई की झुग्गियों में रहने वाले गरीब बच्चों को मुफ्त में योगा सिखाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनु अग्रवाल - फोटो : ट्विटर
बात अनु अग्रवाल के फिल्मी करियर की करें तो ‘गजब तमाशा’, ‘खलनायिका’, ‘किंग अंकल’, ‘कन्यादान’, जन्म कुंडली और ‘रिटर्न टू ज्वेल थीफ’ जैसी फिल्मों में अभिनेत्री ने अपना दम दिखाया। वहीं अनु ने तमिल फिल्म ‘थिरुदा-थिरुदा’ और शॉर्ट फिल्म ‘द क्लाउड डोर’ में भी काम किया है।

पढ़ें: Shweta Basu Prasad: पुलिस की रेड में लगा वेश्वावृत्ति का आरोप, फिर हौसले और हिम्मत से बनी ‘अपराजिता’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें