सुष्मिता सेन की गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत और उम्दा अभिनेत्रियों में होती है। अब तक उन्होंने अपनी कई परफॉर्मेंस से लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने बीते दिनों हार्ट अटैक की जानकारी देकर फैंस को सकते में डाल दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस बाद में अपना हेल्थ अपडेट भी साझा करती नजर आईं। अब हाल ही में, सुष्मिता ने हार्ट अटैक के मुश्किल फेज के बारे में खुलकर बात की है।