फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RARKPK: फिल्म को मिल रहे दर्शकों का प्यार देख खुश हुईं 'रॉकी' की 'रानी', आलिया ने फैंस को कहा शुक्रिया

Mon, 31 Jul 2023 05:50 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया-रणवीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी नई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को चारों ओर से दर्शकों का प्यार मिल रहा है। वहीं बात करें फिल्म की कहानी और कलाकारों के प्रदर्शन के बारे में तो इसे समीक्षकों और सितारों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को मिल रहे दर्शकों के प्यार को देख आलिया भावुक हो गईं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खास अंदाज में शुक्रिया कहा।
विज्ञापन

2 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर हो रही अच्छी कमाई को लेकर आलिया भट्ट ने खुशी जाहिर की है। इसके लिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट साझा करते हुए फैंस को शुक्रिया कहा। उन्होंने करण जौहर और रणवीर सिंह के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “लव है तो सब है। हमारे दिल की गहराइयों से शुक्रिया। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद, सदैव आभारी। रॉकी, रानी और इस कहानी के लिए हमारे निर्माता को प्यार।

Bigg Boss Ott 2: एल्विश यादव को फटकार लगाना सलमान खान को पड़ा भारी! समर्थन में गोल्डी बराड़?
विज्ञापन

3 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 28 जुलाई को रिलीज हुई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन के अंदर 45 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म के साथ करण जौहर ने इंडस्ट्री में निर्दशक के तौर पर 25 साल पूरे कर लिए हैं। करण के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सप्ताहांत के आंकड़ों को साझा किया और लिखा, "बॉक्स ऑफिस पर प्यार का जश्न बड़ा और जोरदार होता जा रहा है - रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए आपका प्रेम अजेय है।''

Chandu Champion: कार्तिक की 'चंदू चैंपियन' से जुड़े तीन कलाकार, फिल्म की मुख्य अभिनेत्री को लेकर भी आया अपडेट

4 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बात करें 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बारे में तो रोमांटिक, कॉमेडी ड्रामा में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी हैं। इस फिल्म के लिए करण जौहर सात साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठे थे।

OMG 2: 'ओएमजी 2' के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने दिया U/A सर्टिफिकेट, अक्षय के शिव किरदार को बदलने की दी सलाह

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट-हार्ट ऑफ स्टोन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह जल्द ही गैल गैडोट और जेमी डोर्नन की सह-कलाकार 'हार्ट ऑफ स्टोन' के साथ अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत करती नजर आएंगी। ऐसी खबर है कि वह रणवीर सिंह के साथ संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' का हिस्सा होंगी। साथ ही कहा जा रहा है वह एक स्टैंडअलोन फिल्म के साथ वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स में शामिल हो जाएंगी।

Bollywood: 60 से 70 दशक की ये अभिनेत्रियां विदेशी जमीन से रखती हैं ताल्लुक, बॉलीवुड में आकर बनाई अलग पहचान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें