बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। पत्नी किरण राव से तलाक और फिर कारगिल में फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर आमिर लगातार सुर्खिया बटोर रहे हैं। अब हाल ही में जम्मू कश्मी के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आमिर खान और प्रोड्यूसर निर्देशक किरण राव से राज भवन में मुलाकात की। मनोज सिन्हा ने आमिर खान और किरण राव संग जम्म-कश्मीर की नई फिल्म नीति पर चर्चा की जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। साथ ही बॉलीवुड में जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती का बखान करने और फिल्म शूटिंग के लिए इसे पसंदीदा जगह बनाने पर भी बातचीत की गई। बता दें कि आमिर और किरण फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कारगिल में फिल्म की शूटिंग करने के बाद आमिर और किरण श्रीनगर के प्रसिद्ध अमर सिंह कॉलेज पहुंचे थे। उनके साथ फिल्म की क्रू भी मौजूद थी। जानकारी के अनुसार आमिर और उनके क्रू ने कॉलेज परिसर और ग्राउंड में काफी समय बिताया। आमिर ने वहां फिल्म की शूटिंग भी शुरू की।
मुलाकात: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिले आमिर और किरण, इस बात पर हुई खास चर्चा