फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान: पापा का बेटा कहलाना आइरा खान को नहीं आया पसंद, यूजर को दिया करारा जवाब

Tue, 18 May 2021 05:02 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान और आइरा खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आइरा खान अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो कभी अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में छा जाती हैं तो कभी अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। सोशल मीडिया पर आइरा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और यही वजह है कि वो कुछ भी पोस्ट करती हैं तो वो वायरल हो जाता है। पिछले दिनों आइरा अपने नाम को लेकर भी चर्चा में आ गई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नाम का सही उच्चारण लोगों को बताया था। आमिर की बेटी ने कहा था कि उनका नाम आइरा है, इरा नहीं। अब उनके नाम का किसी ने गलत उच्चारण किया तो वो उनसे पांच हजार रुपये जुर्माना लेंगी। लेकिन इस बार आइरा किसी और वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, अब आइरा को एक यूजर द्वारा 'आमिर का बेटा' कहना पसंद नहीं आया और उन्होंने उस यूजर को जवाब भी दे डाला।
विज्ञापन

2 of 5
आइरा खान - फोटो : instagram/khan.ira
दरअसल, आइरा अपने इंस्टाग्राम से लाइव कर रही थी, इस दौरान उन्होंने एक यूजर ने आमिर का बेटा कहकर बुलाया। ये बात आइरा को पसंद नहीं आई और उन्होंने यूजर को लाइव सेशन के दौरान ही जवाब भी दे दिया।
विज्ञापन

3 of 5
आइरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम
आइरा ने कहा, 'मैं उनकी बेटी हूं, लेकिन क्या यह जेंडर नाउन्स हैं भी? और क्यों हैं?' उनकी इस प्रतिक्रिया की अन्य यूजर्स ने काफी तारीफ की। इसके पहले आठ मई को अपने जन्मदिन के खास मौके पर आइरा ने खुद को कठिन टास्क दिया था। 

4 of 5
आइरा खान और नुपुर शिखर - फोटो : Instagram
उन्होंने अपने वर्कआउट का वीडियो साझा करते हुए लिखा था, '‘4 सप्ताह, 7 दिन, 25 मिनट। क्या मैं कर सकती हूं? कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कितनी भावुक महसूस कर रही हूं। क्या मैं ये अपने लिए कर सकती हूं?' इसके पहले आइरा खान अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने अपने फैंस को नुपुर शिखरे के बारे में तस्वीरें साझा करते हुए बताया था। बता दें, नुपुर शिखरे फिटनेस ट्रेनर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आइरा खान - फोटो : Instagram
बता दें, आइरा खान मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात करती हैं और इसके प्रति लोगों को जागरूक भी करती हैं। वह खुद भी डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आइरा को एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने साल 2019 में बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। इरा ने एक नाटक का निर्देशक किया था, जिसका नाम यूरिपिड्स मेडिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें