फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: भूषण कुमार को इस वजह से दिव्या खोसला ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे हुई प्यार की शुरुआत

Tue, 18 May 2021 04:43 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भूषण कुमार-दिव्या खोसला कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कई विज्ञापनों का निर्देशन कर चुकी और कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी दिव्या टी-सीरीज म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार की पत्नी है। भूषण कुमार से दिव्या ने साल 2005 में शादी की थी। जब इनकी शादी हुई तब दिव्या की उम्र महज 21 साल की थी। इनकी प्रेम कहानी भी दिलचस्प है। दरअसल, दिव्या खोसला ने बहुत कम उम्र में ही अपना करियर शुरू कर दिया था। दिव्या खोसला कुमार ने साल 2005 में वैष्णो देवी मंदिर में भूषण कुमार के साथ सात फेरे लिए थे। 2011 में जोड़ी के बेटे रुहान का जन्म हुआ, जो अब 7 साल का हो चुका है। दिव्या ने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2004 में आई फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' से की थी। इस फिल्म में दिव्या अक्षय कुमार के अपोजिट उनकी पत्नी श्वेता के किरदार में थीं हालांकि ये फिल्म उतनी ज्यादा कामयाब नहीं रही।
विज्ञापन

2 of 5
भूषण कुमार-दिव्या खोसला कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही भूषण कुमार और दिव्या की पहली मुलाकात हुई। यह मुलाक़ात बिल्कुल ही प्रोफ़ेशनल थी। लेकिन इस दौरान भूषण कुमार को दिव्या से प्यार हो गया। जिसके बाद, भूषण और दिव्या ने एक दूसरे को टेक्स्ट मैसेजेज भेजने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन

3 of 5
भूषण कुमार-दिव्या खोसला कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या ने एक वक़्त के बाद भूषण कुमार के मैसेज के जवाब देने बंद कर दिए। लेकिन दिव्या ने इश्कबाज वाली इमेज होने की वजह से भूषण को रिजेक्ट कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने एक्ट्रेस के साथ उनके परिवार को मना लिया। 

4 of 5
भूषण कुमार-दिव्या खोसला कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान दिव्या ने बताया था कि वह एक कंजर्वेटिव पंजाबी परिवार से थी। और वह ऐसे किसी भी अमीर लड़के के करीब नहीं जाना चाहती थी।  दिव्या को लगता था कि भूषण कुमार बस उनके साथ मजे ले रहे हैं।  इसलिए कुछ चैटिंग के बाद दिव्या ने जवाब देना बंद कर दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूषण कुमार-दिव्या खोसला कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि आज फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में 'सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड' यानी 'टी सीरिज़' का एक अलग ही मुकाम है। इस बैनर के तले एक से एक सुपरहिट फिल्मों का निर्माण हुआ है। पिता गुलशन कुमार के निधन के बाद उनके बेटे भूषण कुमार ने इस कंपनी को एक नयी ऊंचाइयां दी हैं। बहुत ही कम उम्र में 'टी सीरिज़' के चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में भूषण कुमार ने कामयाबी की एक नयी इबारत लिखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें