बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने किरण राव के साथ दूसरी शादी की थी, दोनों का एक बेटा आजाद है। हालांकि, वर्ष 2021 में आमिर और किरण की राहें जुदा हो गईं। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। तलाक के बाद अब दोनों अच्छे दोस्त हैं। आमिर और रीना की बेटी आयरा की शादी में भी किरण राव मौजूद रहीं। हाल ही में अभिनेता ने अपने तलाक के बारे में खुलकर बात करके हुए खुलासा किया कि उन्होंने किरण से पूछा था कि एक पति के रूप में उनमें क्या कमी हैं।