बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान और दबंग खान यानी सलमान खान आज सिर्फ इंडस्ट्री के टॉप कलाकार ही नहीं बल्कि अच्छे दोस्त भी हैं। सलमान और आमिर ने लगभग एक साथ सफलता की सीढ़ी चढ़ी और आज दोनों ही बॉलीवुड के सुपरस्टार कहलाते हैं। आज भले ही आमिर और सलमान एक दूसरे के अच्छे दोस्त हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब सलमान का व्यवहार आमिर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। इस बात का खुलासा उन्होंने सालों पहले करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में किया था।