बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और रीना दत्ता की लाडली बेटी आयरा खान अपने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिकरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आयरा कल यानी कि 3 जनवरी, 2024 को दुल्हन बनेंगी। जोड़े की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों के साथ चल रही हैं। आयरा खान और नूपुर शिकरे की शादी को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। इनकी शादी से पहले आज हम आपको इनकी खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।