बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी की रश्में और जश्न शुरु हो चुका है। आयरा आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं, जो अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ 3 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेगी। दोनों ने बीते साल परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की थी। इसके बाद अब शादी की रश्में शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार को शादी से पहले की रश्मों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आजाद राव भी मौजूद दिखें।