फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan Birthday: इन 10 किरदारों ने बनाया आमिर को महान, हर फिल्म ने शुरू किया नया ट्रेंड

Sat, 14 Mar 2020 03:21 PM IST
Avinash Pal रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
आमिर खान बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले आमिर खान को आज दुनिया मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जानती है। फिल्म और समाज में लगातार हो रहे बदलावों को स्वीकार करते हुए आमिर ने एक के बाद एक हिट फिल्मों की लाइन लगा दी है। आमिर ने मुख्य अभिनेता के रूप में अपनी पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से ही सफलता की ऊंचाइयां चढ़ना शुरू कर दिया था। बीच में उनके करियर में कई असफलताएं भी आईं लेकिन उन्होंने उसका डटकर सामना किया, और आगे बढ़ते रहे। अंत में आमिर अब हिंदी सिनेमा के ऐसे पारस बन चुके हैं, जो जिस फिल्म को हाथ लगाते हैं, वही सोना उगलने लगती है। उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको आमिर के सबसे बेहतरीन किरदारों के बारे में बताते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 11
Qayamat Se Qayamat Tak
किरदार : राज 
फिल्म : कयामत से कयामत तक (1988)

एक कम बजट की प्रायोगिक फिल्म 'होली' में छोटा सा किरदार निभाने के बाद आमिर ने इस बेहतरीन फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। आमिर के पिता ताहिर हुसैन के बड़े भाई नासिर हुसैन ने इस फिल्म को लिखकर निर्मित किया, और नासिर के बेटे मंसूर खान ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। आमिर खान का किरदार राज एक ऐसा लड़का है, जो संगीत का बहुत शौकीन है। उसकी आवाज का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोलता है। उन्होंने संगीत से फिल्म में सबको दीवाना बनाया, वहीं बाहर भी सभी उनके अभिनय के दीवाने हो गए। इसके लिए उन्हें स्पेशल श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। साथ ही उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर के नामित भी किया गया।

विज्ञापन

3 of 11
andaz apna apna - फोटो : file photo
किरदार : अमर मनोहर 
फिल्म : अंदाज अपना अपना (1994)

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह एक कॉमेडी फिल्म है। आमिर का किरदार अमर एक ऐसा लड़का है, जो अपने दोस्त प्रेम (सलमान खान) के साथ रातों रात अमीर बनने के सपने देखता है। वह एक अमीर लड़की से शादी करना चाहता है, जिससे वह करोड़पति बन सके। अपने सपने को पूरा करने के लिए उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आमिर ने इस कॉमेडी किरदार को भी बहुत बेहतर तरीके से निभाया। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया।

4 of 11
Raja Hindustani
किरदार : राजा हिंदुस्तानी 
फिल्म : राजा हिंदुस्तानी (1996)

एक कैब ड्राइवर राजा के रूप में आमिर के इस फिल्म में कई रूप देखने को मिले। सबसे पहले वह एक अमीर लड़की आरती (करिश्मा कपूर) से प्यार करने लगता है, और बेइंतेहा प्यार करता है। इस फिल्म में राजा बहुत ही खुद्दार इंसान है। वह अपनी गरीबी को अपने ऊपर कभी हावी नहीं होने देता। आरती से शादी के बाद वह जब बाप बनता है, तो एक बाप का किरदार भी पूरी तन्मयता से उस पर हावी रहता है। इस बेहतरीन अभिनय के लिए आमिर को अपना पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

5 of 11
sarfarosh
किरदार : अजय सिंह राठौर 
फिल्म : सरफरोश (1999)

कई अलग-अलग किरदार निभाने के बाद आमिर को इस फिल्म में पहली बार एक पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में देखा गया। अजय सिंह राठौर के किरदार में आमिर ने एक ऐसे पुलिस वाले का किरदार निभाया है जो सीमा पार से आने वाले आतंकवाद के सामान को अपने देश में आने से रोकता है। देश के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करने की ललक और दिल में सरफरोशी का जज्बा लेकर चलने वाला अजय अपने रास्ते में आने वाली हर चुनौती को पार करता है। इस गंभीर अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया।
विज्ञापन

6 of 11
lagaan
किरदार : भुवन 
फिल्म : लगान (2001)

कई बड़े अभिनेता और निर्माताओं के चक्कर लगाने के बाद यह फिल्म अंत में आमिर के पास आई। आमिर ने अपने प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत इस पहली फिल्म को अंजाम दिया। आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म की कहानी उस समय की है, जब भारत में ब्रिटिश शासन हुआ करता था। अंग्रेजों के लगान के बोझों तले दबे गांव वालों को बचाने के लिए भुवन (आमिर खान) अंग्रेजों से क्रिकेट मैच खेलने की शर्त को मान लेता। और अंत में जीत हासिल करके गांव वालों को उनके शासन से आजाद कर आता है। इस शानदार फिल्म में अभिनय के लिए आमिर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। 
विज्ञापन

7 of 11
रंग दे बसंती - फोटो : सोशल मीडिया
किरदार : दलजीत सिंह / चंद्रशेखर आजाद 
फिल्म : रंग दे बसंती (2006) 

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की इस फिल्म में दलजीत सिंह उर्फ डीजे (आमिर खान) एक कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र है, जो अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करता है। दूसरी तरफ ये सभी दोस्त मिलकर एक डॉक्यूमेंट्री बना रहे होते हैं, जिसमें दलजीत सिंह, चंद्रशेखर आजाद का किरदार निभा रहा है। यह किरदार उसे इतना प्रभावित करता है कि वह देश में फैली अराजकता को दूर करने का बीड़ा उठा लेता है। भारत सरकार के निजी मुद्दों पर कटाक्ष करने वाली इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए आमिर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड से नवाजा गया। साथ ही सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित भी किया गया।

8 of 11
Ghajini film poster - फोटो : file photo
किरदार : संजय सिंघानिया 
फिल्म : गजनी (2008)

आमिर खान की यह फिल्म भारत में 100 करोड़ से ज्यादा रुपए कमाने वाली पहली फिल्म के रूप में जानी जाती है। इसी फिल्म ने हिंदी सिनेमा में सौ करोड़ी क्लब की शुरुआत की, और फिल्मों को इस रेस का हिस्सा बनने पर मजबूर किया। यह कहानी एक अमीर बिजनेसमैन संजय सिंघानिया (आमिर खान) की है, जो एक चुलबुली सी लड़की से प्यार करने लगता है। एक अनहोनी की वजह से संजय को कम समय तक याद रखने की बीमारी लग जाती है। वह हर बात को सिर्फ 15 मिनट तक की याद रख पाता है। आमिर का यह किरदार बहुत ही घातक और उत्तेजक है। इस किरदार को करके आमिर ने सबको चौंका दिया था। ऐसे असाधारण अभिनय के लिए आमिर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया।

9 of 11
3 idiots
किरदार : रेंचो 
फिल्म : 3 इडियट्स (2009)

भारतीय शिक्षा प्रणाली पर तंज कसती इस फिल्म में आमिर खान ने रेंचो का किरदार निभाया है। रेंचो इंजीनियर कॉलेज का एक ऐसा लड़का है जो अपने अनुसार पढ़ाई करना चाहता है। वह पढ़ाई को सरल करने के तरीके जानता है और अपने दोस्तों को भी बताता है। उसके तौर-तरीके दूसरों को खास पसंद नहीं आते, इसलिए कैंपस में उसके बहुत ही कम दोस्त बनते हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस बेहतरीन फिल्म में शानदार अभिनय के लिए आमिर खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया।

10 of 11
pk
किरदार : पीके 
फिल्म : पीके (2014)

3 इडियट्स की सफलता के बाद राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा एक बार फिर आमिर खान के साथ फिल्मी मैदान में उतरे। इस फिल्म में आमिर एक एलियन के रूप में नजर आए। वह पृथ्वी पर प्रेम की तलाश में आता है, लेकिन पृथ्वी से वापस जाने के लिए जिस चीज की आवश्यकता होती है, वह रिमोट एक चोर चुरा लेता है। आमिर खान पीके बनकर उस चोर को ढूंढते रहते हैं। साथ ही वह पृथ्वी की ढेरों धार्मिक प्रथाओं का अपने तरीके से विश्लेषण करते हैं। इस फिल्म में कमाल के अभिनय के लिए आमिर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया।
विज्ञापन

11 of 11
दंगल
किरदार : महावीर सिंह फोगाट 
फिल्म : दंगल (2016)

कमाई के मामले में आमिर की यह फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अब तक की सबसे सफल फिल्म रही है। मात्र 70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में इक्कीस सौ करोड़ रुपये की कमाई की। दुनिया भर में इतनी ज्यादा कमाई करने वाली यह पहली स्पोर्ट्स जॉनर की फिल्म है। इस फिल्म में आमिर ने महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया है। यह एक ऐसे पहलवान की कहानी है, जो बेटे के अभाव में अपनी बेटियों को कुश्ती करना सिखा सिखाता है, और उन्हें वर्ल्ड क्लास फीमेल रैसलर बनाता है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर ने शानदार अभिनय किया है। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

पढ़ें- खास मुलाकात में बोले दीपक डोबरियाल, 'काम वही करना चाहिए जिसमें रस मिलता हो
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें