फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday Rohit Shetty: जानें एक्शन- कॉमेडी किंग की 10 सुपरहिट फिल्मों का लेखा-जोखा

Sat, 14 Mar 2020 03:20 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हिंदी फिल्म जगत में एक्शन हीरो तो काफी हुए लेकिन एक्शन डायरेक्टर का तमगा चुनिंदा फिल्मकारों को ही हासिल हुआ।  रोहित शेट्टी उन्हीं निर्देशकों में से एक हैं। उन्हें आज के सिनेमा जगत में अपनी खास तरह की फिल्मों के लिए जाना जाता है जिनमें स्टंट्स और गाड़ियों के करतब के साथ ही पुलिस का स्वैग और हंसी का तड़का भी मुख्य है। रोहित ने अपने करियर की शुरुआत तो एक औसत फिल्म 'जमीन' से की लेकिन कुछ ही समय में उन्होंने 'गोलमाल' के चलते इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई तो वहीं 'सिंघम' सरीखी फिल्मों के एक्शन के बूते अलग मुकाम पाया।  आज हम आपको रोहित शेट्टी कि ऐसी ही चुनिंदा 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
गोलमाल: फन अनलिमिटेड (2006) - फोटो : सोशल मीडिया
गोलमाल: फन अनलिमिटेड (2006)
साल 2006 में रिलीज हुई रोहित शेट्टी की यह दूसरी फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, शर्मन जोशी और तुषार कपूर मुख्य किरदारों में हैं। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी चार दोस्तों के इर्द गिर्द घूमती है जो अपने हालात सुधारने के लिए अंधे बुजुर्ग दंपत्ति के घर में पनाह लेते हैं। हालांकि मुसीबत उनका यहां भी पीछा नहीं छोड़ती है। इस फिल्म को लोगों से खूब प्यार मिला और रोहित शेट्टी को असल शब्दों में उनकी बोहनी नसीब हुई। इस फिल्म को नीरज वोहरा ने लिखा था वहीं धिलिन मेहता ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 11
गोलमाल रिर्टन्स (2008) - फोटो : सोशल मीडिया
गोलमाल रिर्टन्स (2008) 
गोलमाल के हिट होने के ठीक दो साल बाद रोहित शेट्टी अपनी दूसरी किस्त के साथ वापस आए। इस फिल्म में उन्होंने फिर एक बार चार दोस्तों के विषय को ही आजमाया और फिर एक बार हिट रहे। इस फिल्म के साथ ही ऐसा लगने लगा कि रोहित को दर्शकों के पसंद की समझ आ गई है। इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर के साथ ही श्रेयष तलपड़े और करीना कपूर नजर आईं। फिल्म की कहानी को साजिद फरहाद ने लिखा। वहीं इस फिल्म का निर्माण भी धिलिन मेहता ने किया है। करीब 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 80 करोड़ रुपये कमाए। 

4 of 11
ऑल द बेस्ट: फन बिगेन्स (2009) - फोटो : सोशल मीडिया
ऑल द बेस्ट फन बिगेन्स (2009) 
2009 में रिलीज हुई रोहित की इस फिल्म में भी अजय देवगन मुख्य किरदार में नजर आए। अजय के साथ ही संजय दत्त, फरदीन खान, बिपाशा बासु मुख्य किरदारों में दिखे। गोलमाल 2 की तरह ही इस फिल्म का लेखन भी साजिद फरहाद ने किया। फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया था। इस फिल्म को अजय देवगन ने खुद प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में हिंदी मसाला फिल्मों में नजर आने वाली फाइटिंग सीन्स के साथ ही जमकर कॉमेडी देखी गई थी। कहानी की बात करें तो फरदीन खान, संजय दत्त के भाई के किरदार में है जो अधिक पॉकेट मनी के लिए  तमाम झूठ बोलता है। फरदीन सफलता के आसान रास्ते पाने के लिए बिना सोचे समझे अजय देवगन के परामर्श मानता है और एक-एक करके उसकी जिंदगी में भूचाल आने लगते हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
गोलमाल 3 - फोटो : सोशल मीडिया
गोलमाल 3 (2010)
हिंदी फिल्म जगत में फ्रेंचाइजी की शक्ल लेने वाली फिल्मों में गोलमाल भी एक फिल्म है। साल 2010 रिलीज हुई इस फिल्म को धिलिन मेहता ने ही प्रोड्यूस किया वहीं साजिद फरहाद ने फिल्म के संवादों को लिखा। इस फिल्म में पुराने कलाकारों के साथ ही मिथुन चक्रवर्ती और रत्ना पाठक भी नजर आईं। दिवाली के करीब रिलीज हुई इस फिल्म का जॉनर से लेकर बाकी पृष्ठभूमि तो तकरीबन एक जैसी रही जिसमें अरशद वारसी, कुणाल खेमू और तुषार कपूर, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे होते हैं तो वहीं अजय देवगन और श्रेयस तलपड़े, रत्ना पाठक के बेटे होते हैं। आकड़ों के अनुसार 35 करोड़ में बनी इस फिल्म ने करीब 170 करोड़ रुपये कमाए थे। 
विज्ञापन

6 of 11
singham - फोटो : singham
सिंघम (2011)
कॉमेडी फिल्मों के बाद रोहित को दूसरी पहचान उनकी कॉप फिल्मों से प्राप्त हुई। फिल्म में अजय देवगन के बाजीराव सिंघम का किरदार लोगों को खूब पसंद आया। पुलिस अफसर का यह किरदार बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गया जिसके बाद से रोहित ने एक के बाद एक कई पुलिस आधारित फिल्मों का निर्माण किया। फिल्म के एक्शन से लेकर छोटे-छोटे कॉमेडी सीन्स लाजवाब रहे। खास तौर पर अजय देवगन के ईमानदार और बहादुर पुलिस अफसर की छवि ने खूब वाह वाही बटोरी। रोहित के साथ ही यह फिल्म अजय देवगन की भी नई पहचान बन गई। रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी रोहित शेट्टी ने लिखी है। फिल्म में अजय के अलावा काजल अग्रवाल, प्रकाश राज और गोविंद नामदेव ने मुख्य किरदार निभाए। 
विज्ञापन

7 of 11
chennai express
चेन्नई एक्सप्रेस (2013)
चेन्नई एक्सप्रेस में रोहित के फिल्म बनाने का जॉनर तो समान रहा लेकिन उन्होंने इस फिल्म में अजय देवगन की जगह पहली बार किसी दूसरी बड़े अभिनेता का चयन किया। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण नजर आए। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है जिसमें दोस्तों संग गोवा घूमने जा रहे शाहरुख की मुलाकात दीपिका से हो जाती है जोकि एक डॉन की बेटी होती है। जिसके बाद शाहरुख गोवा की जगह दीपिका के गांव पहुंच जाते हैं। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है जिसके लिए वे समाज से भी भिड़ने से पीछे नहीं हटते हैं। फिल्म की कहानी से लेकर अदाकारी और गाने भी खूब पसंद किए गए।  करीब 115 करोड़ के बजट में बनी  इस फिल्म ने कुल 423 करोड़ रुपये कमाए ।

8 of 11
dilwale - फोटो : file photo
दिलवाले (2015)
रोहित शेट्टी के निर्देशन और सह निर्माण में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा काजोल, वरुण धवन और कृति सैनन मुख्य किरदार में दिखे। फिल्म में शाहरुख और काजोल के बनते बिगड़ते रिश्ते की झलक देखने को मिलती है तो वहीं वरुण और कृति  की खास केमिस्ट्री नजर आती है। इस फिल्म को दर्शकों से लेकर समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। इस फिल्म की कहानी के सुभाष, स्क्रीनप्ले युनुस सजावल और डायलॉग्स साजिद फरहाद ने लिखे।  

9 of 11
अमोल गुप्ते और जाकिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
सिंघम रिटर्न्स 
रोहित शेट्टी की निर्देशक और सह निर्माता के तौर पर यह पहली फिल्म रही। फिल्म में अजय देवगन फिर एक बार पुलिस अफसर बाजीराव सिंघम के तौर पर नजर आए। सिंघम की दूसरी पार्ट में अजय के अपोजिट करीना कपूर दिखी। वहीं अमोल गुप्ते और जाकिर हुसैन खलनायक के किरदार में नजर आते हैं। इस पार्ट में अजय देवगन अपना फर्ज निभाते हुए मशीन गन से लेकर गाड़ियों के जरिए खतरनाक स्टंट्स निभाते दिखे।  फिल्म की कहानी में पुलिस के फर्ज और एकता का भरपूर परिचय मिलता है।

10 of 11
गोलमाल अगेन
गोलमाल अगेन (2017)
गोलमाल फ्रेंचाइजी की यह चौथी फिल्म है। इस फिल्म में कई नए कलाकारों की एंट्री हुई जिनमें परिणीति चोपड़ा, तब्बू, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश मुख्य रहे। एक बार फिर से दिवाली के मौके पर रिलीज हुई गोलमाल ने बॉक्स ऑफिस पर खूब आग लगाई। इस फिल्म ने भी दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर कर दिया। इस फिल्म को रोहित शेट्टी और संगीता अहिर ने मिलकर प्रोड्यूस किया वहीं साजिद फरहाद ने फिल्म की कहानी लिखी है। 

11 of 11
simmba
सिंबा (2018)
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की यह तीसरी फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आए हैं। यह सारा अली खान की दूसरी फिल्म रही। फिल्म की शुरुआत में रणवीर सिंह को एक भ्रष्ट अफसर के तौर पर दिखाया गया है लेकिन हालात बदलते देखकर वह खुद को रोक नहीं पाते हैं और विलेन बने सोनू सूद के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने करण जौहर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के बाद आने वाली चौथी किस्त अक्षय कुमार की सूर्यवंशी है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

पढ़ें- आमिर खान को इन 10 किरदारों ने बनाया महान, हर फिल्म ने शुरू किया नया ट्रेंड
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next