फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: तलाक की घोषणा के बाद पहली बार साथ नजर आए आमिर खान-किरण राव, कहा- हम एक परिवार हैं

Sun, 04 Jul 2021 02:14 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान, किरण राव - फोटो : thebridalbox
आमिर खान और किरण राव ने शनिवार को अपने अलग होने का एलान किया। आमिर और किरण ने बताया था कि दोनों 15 सालों की शादी के बाद अपने रास्ते अलग करने जा रहे हैं। दोनों अब पति-पत्नी नहीं रहेंगे, लेकिन बेटे आजाद की परवरिश साथ करेंगे। तलाक के चौबीस घंटे के भीतर आमिर खान और किरण राव एक साथ सामने आए। दरअसल, दोनों एक साथ मिल कर फेसबुक लाइव हुए। पानी फाउंडेशन (Paani Foundation) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में दोनें शामिल हुए और दोनों ने महाराष्ट्र के किसानों को सोयाबीन की खेती के नुस्खे बताए। अपने ज्वायंट स्टेटमेंट में दोनों ने घोषणा की है कि तलाक के बाद भी वे फिल्में, पानी फाउंडेशन और अन्य प्रोजेक्ट्स में साथ काम करते रहेंगे।

इसे लेकर आमिर खान और किरण राव ने फेसबुक लाइव की शुरुआत की। इसके बाद सत्यमेव जयते शो से ख्याति बटोर चुके निर्देशक सत्यजीत भटकल ने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई। उनके अलावा विषय के जानकारी कुछ प्रबुद्ध लोगों ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों में डीएल मोहिते, डॉ आरएस जाधव, सविता तोडकर शामिल हुए।

विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान, किरण राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता आमिर खान और निर्माता-निर्देशक किरण राव ने शादी के 15 साल बाद शनिवार को तलाक लेने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि वे नया अध्याय शुरू करने को तैयार हैं। दोनों ने कहा कि वे बतौर माता-पिता बच्चे की परवरिश मिलकर करेंगे। दोनों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि फिल्मों, अपने गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) पानी फाउंडेशन तथा अन्य परियोजनाओं के लिए साथ मिलकर काम करते रहेंगे। 

विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान, किरण राव - फोटो : instagram/_kiranraokhan
आमिर खान (56) और किरण राव (47) की पहली मुलाकात 2001 में अभिनेता की फिल्म ‘लगान’ के सेट पर हुई थी और उन्होंने दिसंबर 2005 में शादी कर ली। दिसंबर 2011 में उनके परिवार में आजाद राव खान का जन्म हुआ। बयान में कहा गया, ‘‘इन 15 खूबसूरत वर्षों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और हंसी-खुशी साझा की है और हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है। हम अपने जीवन में अब पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए सह माता-पिता और परिवार के रूप में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे।’

4 of 5
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया
बयान में कहा गया, ‘‘हमने कुछ समय पहले अलगाव की प्रक्रिया शुरू की थी और अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस कर रहे हैं। अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह साझा करते हैं।’’ खान और राव ने कहा कि वे अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित माता-पिता बने रहेंगे, जिसका वे एक साथ पालन-पोषण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किरण राव - फोटो : Social Media
बयान में कहा गया, ‘‘हमारे रिश्ते के इस सफर में निरंतर समर्थन और समझ के लिए हमारे परिवारों और दोस्तों का बहुत-बहुत धन्यवाद और उनके बिना हम इस पर आगे नहीं बढ़ पाते। हम अपने शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और आशीर्वाद चाहिए और आशा करते हैं कि हमारी तरह आप इस तलाक को अंत के रूप में नहीं बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत के रूप में देखेंगे।’’

‘‘कयामत से कयामत तक’’, ‘‘सरफरोश’’, ‘‘3 इडियट्स’’, ‘‘तलाश’’ और ‘‘दंगल’’ जैसी चर्चित फिल्मों के स्टार खान ने पहले रीना दत्त से शादी की थी। उनसे दो बच्चे हैं- बेटा जुनैद खान और बेटी इरा खान। खान आगामी दिनों में ‘‘लाल सिंह चड्ढा’’ में नजर आएंगे, जो टॉम हैंक्स की प्रशंसित फिल्म ‘‘फॉरेस्ट गंप’’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म का निर्माण राव कर रही हैं, जिन्होंने ‘‘दंगल’’ और ‘‘सीक्रेट सुपरस्टार’’ सहित कई अन्य फिल्मों के निर्माण में सहयोग दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें