फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

91वें ऑस्कर अवॉर्ड और नयना सोरियन के निधन सहित ये हैैं मनोरंजन जगत की आज की 5 बड़ी खबरें

Mon, 25 Feb 2019 06:45 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
OSCARS - फोटो : file photo
91वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह का हुआ आगाज, रेड कारपेट पर उतरे हॉलीवुड सितारे 
हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर पुरस्कार समारोह चल रहा है। 91वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में फिल्म 'Roma' और 'The Favourite' को 10-10 नॉमिनेशंस मिले है। अवॉर्ड से पहले रेड कारपेट की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इस दौरान हॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि गेम ऑफ थ्रोन्स फेम एमिलिया क्लार्क और जेसन मोमोआ इस बार विजेताओं को अवॉर्ड से सम्मानित करने वाले हैं। 

पढ़ें : Oscar Awards 2019: रेजिना किंग को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर
विज्ञापन

2 of 5
danny - फोटो : social media
डैनी और शाहिद कपूर आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन
डैनी बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं जिनकी गिनती लीजेंड में से एक होती है। हर फिल्म में डैनी अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ते हैं। हाल ही में वो कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका में नजर आए थे। 25 फरवरी 1948 को पैदा हुए डैनी का जन्म सिक्किम में हुआ था। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

पढ़ें: अमजद खान नहीं इस एक्टर को मिला था 'गब्बर सिंह' के रोल का ऑफर, जानें किस वजह से ठुकराई थी फिल्म

वहीं शाहिद कपूर एक स्टार किड हैं फिर भी बॉलीवुड में करियर बनाने में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। बतौर बैकग्राउंड डांसर अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहिद कपूर को फिल्म 'इश्क विश्क' से सफलता मिली थी । इसके बाद बॉलीवुड की कई शानदार फिल्में दीं। उन्होंने 3 साल पहले दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से शादी की थी। शाहिद कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।

पढ़ें : शाहिद कपूर ने 13 साल छोटी लड़की से शादी कर मचाया था हंगामा, देखें संगीत से फेरों तक का पूरा एलबम
विज्ञापन

3 of 5
divya bharti - फोटो : file photo
आज हैं दिव्या भारती का 45वां जन्मदिन, और उर्वशी रौतेला मना रही हैं अपना 25वां जन्मदिन
'दीवाना', 'बलवान', 'दिल आशना है', 'दिल ही तो है' और 'रंग' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों को दिल जीतने वाली दिव्या भारती (Divya Bharti) की 25 फरवरी को बर्थ एनिवर्सरी है। दिव्या भारती ने महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। अगर आज वह हमारे बीच होतीं तो अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट करतीं। अपने छोटे से बॉलीवुड सफर में दिव्या ने करीब 12 फिल्में की थी। 

पढ़ें: मौत से चंद घंटे पहले काफी खुश थीं दिव्या भारती, जानिए आखिर क्या हुआ था उस रात?

दूसरी ओर बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आज (25 फरवरी) अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। वह उत्तराखंड के कोटद्वार में 1994 को पैदा हुईं। वह साल 2009 में मिस टीन इंडिया भी रह चुकी हैं और साल 2012 में मिस यूनीवर्स इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया था। वहीं, साल 2013 में फिल्म 'सिंह साहब दी ग्रेट' से बॉलीवुड की दुनिया में आईं। इसके बाद उन्हें फिल्म 'सनम रे', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' और 'हेट स्टोरी 4' में भी देखा गया।

पढ़ें: BdaySpl: उर्वशी रौतेला समेत ये हैं बॉलीवुड की 5 खूबसूरत मां-बेटियों की जोड़ी, देखें तस्वीरें

4 of 5
मनोज तिवारी - फोटो : amar ujala
नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कपिल शर्मा शो में दिखने पर ट्रोल हुए मनोज तिवारी
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने से बाद से देशभर में शोक की लहर है। देश का हर व्यक्ति पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा उगल रहा है। वहीं पूर्व क्रिकेटर और 'द कपिल शर्मा शो' के जज नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था- 'कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे देश को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।' इसके बाद से वह लोगों और राजनीतिक पार्टियों के निशाने पर आ गए। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी सिद्धू की आलोचना की थी। ऐसे में कपिल शर्मा शो में उनके साथ मंच साझा करने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सिद्धू के साथ अब मनोज तिवारी को भी ट्रोल कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nayana Sooryan, - फोटो : Nayana Sooryan,
30 साल की फिल्ममेकर नयना सोरियन का निधन
साउथ सिनेमा की फिल्ममेकर नयना सोरियन का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों की मानें तो वह काफी दिनों से अपनी निजी जिंदगी और डायरेक्टर लेनिन राजेंद्रन की मौत को लेकर काफी परेशान थीं। वह लेनिन राजेंद्रन के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करती थीं। बताया जा रहा है कि नयना सोरियन का शव तिरुवनंतपुरम के एक मेडिकल कॉलेज में मिला। उनके निधन की खबर दोस्तों द्वारा मिली।

पढ़ें: 30 साल की फिल्ममेकर नयना सोरियन का निधन, डायरेक्टर की मौत से चल रही थीं परेशान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें