फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के दशक की ये 7 एक्ट्रेस हिट देने के बाद भी जी रहीं गुमनामी की जिंदगी, एक तो बन गईं संन्यासिनी

Mon, 24 Jun 2019 07:32 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
bollywood actress - फोटो : social media
90 के दशक में बॉलीवुड ने ऐसे कई चेहरे दिए जो आज भी बेहद हिट हैं। चाहे वो माधुरी दीक्षित हों या जूही चावला, सालों तक इन स्टार्स ने इंडस्ट्री पर राज किया है। हालांकि कुछ ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में हिट तो दिए लेकिन उसके बाद उन्हें गुमनामी की जिंदगी मिली। उस वक्त इनमें से कई सितारों को लोग सिर आंखों पर बिठाते थे लेकिन अब इनकी कोई सुध नहीं लेता।
विज्ञापन

2 of 8
anu aggarwal - फोटो : social media
ऐसी ही एक हीरोइन हैं अनु अग्रवाल। ये अनु वही हैं जो महेश भट्ट की फिल्म आशिकी में लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद ये हीरोइन रातोंरात स्टार बन गईं लेकिन उसके बाद तकरीबन 9 सालों तक फिल्म पाने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 1999 में उनकी जिंदगी तब पूरी तरह से बदल गई जब उनका एक्सीडेंट हुआ। ये उनकी जिंदगी का सबसे बुरा पड़ाव था क्योंकि इस एक्सीडेंट में अनु अग्रवाल की ना सिर्फ याददाश्त चली गई बल्कि 29 दिनों तक कोमा में रहीं। अनु की याददाश्त पर इस हादसे ने बहुत बुरा असर डाला।
विज्ञापन

3 of 8
namrata shirodkar - फोटो : social media
एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने कम ही समय में बॉलीवुड से दूरी बना ली हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। शादी के बाद नम्रता ने फिल्मों से दूरी बना ली। दोनों के दो बच्चे हैं। गौरतलब है कि नम्रता एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की बहन हैं। नम्रता की मुख्य फिल्मों की बात करें तो कच्चे धागे, वास्तव और पुकार हिट रही थीं। उनकी आखिरी रिलीज तेलुगू फिल्म अंजी (Anji) है, जो साल 2004 में रिलीज हुई थी। 

4 of 8
shilpa shirodkar - फोटो : social media
एक्ट्रेेस शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। शिल्पा ने अपने 10 साल के फिल्मी करियर में कई बड़े स्टार्स अमिताभ बच्चन, गोविंदा, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम किया। शिल्पा की कई फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। फिल्मों के फ्लाप होने के चलते शिल्पा का करियर भी ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया। करियर आगे बढ़ता ना देख शिल्पा ने साल 2000 में यूके बेस्ड बैंकर अपरेश रंजीत से शादी कर ली। शादी के बाद शिल्पा लंदन में ही रहने लगीं।
विज्ञापन

5 of 8
'जोश' में शाहरुख खान के साथ प्रिया गिल
आपको सिर्फ तुम की सीधी-सादी लड़की याद होगी, जी हां प्रिया गिल। उन्होंने संजय कपूर के साथ सिर्फ तुम और शाहरुख के साथ जोश जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन शुरुआती हिट फिल्मों के बावजूद उनका करियर जल्दी ही खत्म हो गया।
विज्ञापन

6 of 8
kimi katkar - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन की 'जुम्मा-चुम्मा' गर्ल को कौन भूल सकता है। साल 1991 में आई फिल्म हम में किमी काटकर ने बिग बी के साथ रोमांस किया था। किमी काटकर ने 1985 में फिल्म पत्थर दिल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में किमी काटकर ने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था। इसके बाद किमी को फिल्म एडवेंचर्स ऑफ टार्जन में लीड रोल मिला। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी लेकिन किमी को इससे पहचान मिली थी। किमी की आखिरी फिल्म हमला थी जो 1992 में रिलीज हुई थी। किमी ने 1992 में फोटोग्राफर और ऐड फिल्म मेकर शांतनु शौरी से शादी कर ली थी।
विज्ञापन

7 of 8
Mamta Kulkarni - फोटो : twitter
90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान बनाईं। शुरुआत में ममता के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से संबंधों की खबरें थीं, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका नाम ड्रग तस्करी करने वाले विजय गोस्वामी के साथ जुड़ गया। उसी के साथ वह दुबई और केन्या में रह रही थीं। तस्करी के चलते विक्की जेल चला गया। ड्रग तस्करी से नाम जुड़ने के बाद ममता कुलकर्णी का करियर खत्म हो गया।
विज्ञापन

8 of 8
ayesha jhulka
90 के दशक की एक और खूबसूरत अदाकारा आयशा जुल्का ने 1992 में खिलाड़ी और जो जीता वही सिंकदर जैसी फिल्मों से धमाका किया लेकिन आयशा लंबी पारी नहीं खेल पाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें