हॉलीवुड अभिनेता हैरिसन फोर्ड का 80 साल की उम्र में फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' में जबरदस्त जोश देखने को मिला है। किसी ने ठीक ही कहा है कि किसी भी काम को करने के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती, बस काम करने की ललक होनी चाहिए। जिस फुर्ती और आत्मविश्वास के साथ हैरिसन फोर्ड ने फिल्म में अपना किरदार निभाया है, वह काबिले तारीफ है। हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी 80 साल की उम्र में जबरदस्त भूमिकाएं निभा रहे हैं, तो वही 88 साल की उम्र में धर्मेंद्र का भी काम के प्रति जबरदस्त जुनून देखने को मिल रहा है। आइये जानते हैं भारतीय सिनेमा के ऐसे दिग्गज सितारों के बारे में, जिनके लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती...