फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी पहली फिल्म के दौरान ऐसा था इन अभिनेत्रियों का LOOK, अब आ गया है बहुत बदलाव

Thu, 23 Jul 2020 08:05 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पहली फिल्म के दौरान ऐसा था इन अभिनेत्रियों का LOOK - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई फेमस एक्ट्रेसेस का लुक बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले अलग था। फिल्म में आने के बाद लुक बदला तो लाइफस्टाइल भी बदलता गया। इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में करियर बनाने से पहले अपने फिजिक पर फोकस किया और उसके बाद इंडस्ट्रीज में कदम रखा। लेकिन आज हम आपको कुछ अभिनेत्रियों को वो तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जो उनकी पहली फिल्म के दौरान की है।
विज्ञापन

2 of 6
इरूवर - फोटो : ट्विटर
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन को स्कूल टाइम से ही मॉडलिंग के ऑफर मिलने शुरू हो गए थे और उन्होंने अपनी सबसे पहला एड फिल्म नौवीं क्लास में किया था। ऐश्वर्या ने 1997 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने पहले तमिल की फिल्म इरूअर में काम किया था। उस दौरान ऐश्वर्या का लुक आज से काफी अलग था। बता दें कि ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड भी रहा चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बेखुदी - फोटो : ट्विटर
काजोल
काजोल ने अपना फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म बेखुदी से की थी जिसमें इन्होंने राधिका का किरदार निभाया था। काजोल की खूबसूरती तो जैसे हर दिन बढ़ती ही जा रही है। उनकी ये तस्वीरें इस बात का सबूत हैं। उस समय काजोल आज से बहुत अलग दिखती थीं।

4 of 6
माधुरी दीक्षित  - फोटो : ट्विटर
माधुरी दीक्षित 
अपनी मुस्कान से सबको दीवाना बनाने वालीं माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के आगे तो आजकल की अभिनेत्रियां भी फेल हैं। 53 वर्षीय माधुरी को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा बिल्कुल नहीं लगाया जा सकता। माधुरी दीक्षित ने 1984 की फिल्म अबोध में एक युवा दुल्हन की भूमिका के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की थी। देखिए उस समय कैसा था माधुरी का लुक।
विज्ञापन

5 of 6
पत्थर के फूल - फोटो : सोशल मीडिया
रवीना टंडन
अभिनेत्री रवीना टंडन का नाम ऐसी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है जिन्होंने बॉलीवुड के तीनों खान यानी की सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम किया है। रवीना ने साल 1991 में पत्थर के फूल के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजनबी - फोटो : ट्विटर
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने फिल्म 'अजनबी' से अपना डेब्यू किया था । इस फिल्म में बिपाशा के अलावा बॉबी देओल, अक्षय कुमार और करीना कपूर भी थे। बिपाशा की पहली मुख्य भूमिका वाली फिल्म राज (2002) थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें