हिंदी सिनेमा एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी, हॉरर, रोमांटिक, थ्रीलर और बायोपिक पर ही निर्भर नहीं है, बल्कि समय-समय पर सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में भी दर्शकों के लिए पेश की गई हैं। जिसके जरिए देश के लोगों को जागरूक कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। सिनेमा का इतिहास है कि वह कभी समाज के संवेदनशील मुद्दों पर आधारित फिल्मों से दूर नहीं भागा है क्योंकि दर्शक इन फिल्मों की सबसे ज्यादा डिमांड करते हैं। ऐसे में आधुनिक हिंदी सिनेमा के नए दौर में बात करेंगे उन 5 फिल्मों की जिन्होंने समाज में बदलाव का नया संदेश छोड़ा...