अनेक रामायण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनेक रामायण, अनेक संदर्भ (मैनी रामायाणाज़, मैनी लेसंस)
लेखक- आनंद नीलकंठन
भारत में हम सभी पौराणिक कथाओं को सुनते और देखते हुए बड़े हुए हैं और इन कहानियों की संस्कृति बेहद समृद्ध रही है। और यही चीज देश में स्टोरीटेलिंग की परंपरा का पर्याय है। 29 एपिसोड में बनी इस ऑडियोबुक में आनंद नीलकंठन ने इस महागाथा को अलग-अलग वर्जन में प्रस्तुत करने की कोशिश की है। वह हर उम्र के लोगों को ऐसी सीख देना चाहते हैं, जो हमेशा उनके साथ बनी रहे। इस कहानी को कालक्रम के अनुसार सुनाया गया है। इसके हरेक एपिसोड में ऋषि वाल्मीकि, भगवान राम, ऋषि विश्वामित्र, सीता, भरत की महानता के किस्से हैं। संपूर्ण एशिया में विद्यमान इस कहानी के अलग-अलग संस्करण को बड़े ही मजेदार अंदाज में बताया गया है।