17 अगस्त 1990 को रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी’ ने रिलीज होते ही सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। राहुल रॉय और अनु अग्रवाल इस फिल्म के दो नए चेहरे थे। फिल्म ने फिल्मफेयर अवार्ड्स में भी तहलका मचाया। बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट लिरिसिस्ट, बेस्ट प्लेबैक सिंगर- मेल, बेस्ट प्लेबैक सिंगर– फीमेल, यानी फिल्म संगीत से जुड़ी चारों कैटेगरी के पुरस्कार फिल्म ‘आशिकी’ ने जीत लिए।
जानिए अब कहां है आशिकी की स्टार कास्ट
आशिकी के हिट होने के बाद राहुल के पास 50 फिल्मों के ऑफर आए। वो तीनों शिप्ट में काम करते थे लेकिन इसके बाद वो गुमनाम हो गए। ऐसा ही हुआ फिल्म की हीरोइन अनु अग्रवाल के साथ। आज आशिकी को रिलीज हुए 31 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर चलिए जानते हैं अब कहां और क्या करती है इस फिल्म की स्टार कास्ट