सलमान खान और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' 27 साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई थी। 5 अगस्त 1994 को रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, रेणुका शहाणे, मोहनीश बहल, अनुपम खेर, आलोक नाथ जैसे कई दिग्गज कलाकार थे। इतने साल बीतने के बाद भी इसके गाने, डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबां पर कायम हैं। इस ब्लॉकबस्टर मूवी को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने निशा का कैरेक्टर प्ले किया था तो प्रेम नामक कैरेक्टर को सलमान खान ने निभाया था। सूरज बड़जात्या की फिल्म के सभी गाने इतने जबरदस्त हिट हैं कि आज भी हर शादी-फंक्शन में बजाए जाते हैं।
कहां है इस फिल्म की स्टार कास्ट
आज इस फिल्म के कलाकार कहां हैं और क्या कर रहे हैं, जानते हैं आप? आइए जानते हैं कि इस फिल्म की स्टार कास्ट इतने सालों बाद कहां है और सभी कैसे दिखते हैं।