बॉलीवुड में कई फिल्में बनती हैं जो सालों साल तक लोगों के जेहन में रहती हैं। ऐसी ही फिल्म है 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे।' फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी लेकिन इसका क्रेज आज बी बरकरार है। हाल ही में इस फिल्म की टीम ने इसके 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया। आज भी रोमांटिक फिल्मों में डीडीएलजे को सबसे ऊपर गिना जाता है। ऐसे में जब फिल्म के 25 साल पूरे हो गए हैं, तो सेलेब्स भी इस फिल्म को याद कर रहे हैं। साथ ही इसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।