फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 New Movies: ऋतिक, अक्षय और अजय पर साल की बड़ी जिम्मेदारी, पढ़िए शाहरुख, सलमान और आमिर की डेट डायरी

Mon, 08 Jan 2024 09:46 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड अभिनेता - फोटो : अमर उजाला
बीता साल हिंदी सिनेमा के लिए बहुत ही अच्छा साल रहा है। साल की शुरुआत में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के बाद जिस तरह से दर्शकों का थियेटर में आकर फिल्म देखने का सिलसिला शुरू हुआ, उससे इंडस्ट्री में एक उम्मीद जगी है कि अगर फिल्में अच्छी हो तो दर्शक थियेटर में फिल्में देखने जरूर आएंगे। फिल्म 'पठान' और 'जवान' के बाद शाहरुख खान जहां फिल्म 'डंकी' के जरिए भी अपनी ब्रांड वैल्यू समेटने में सफल रहा, वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' भी थियेटर में डटी हुई है। लेकिन नया साल कुछ खास रहने वाला है। इस साल ऐसे ही कुछ बड़े धमाके करने की जिम्मेदारी ऋतिक रोशन, अजय देवगन और अक्षय कुमार पर रहने वाली है। आइए देखते हैं हिंदी सिनेमा के टॉप 10 सितारों की डेट डायरी...
विज्ञापन

2 of 11
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म 'विक्रम वेधा' की असफलता के बाद उनकी नई फिल्म 'फाइटर' सिनेमाघरों में 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। बीते साल ऋतिक रोशन की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई, वह बस फिल्म ‘टाइगर 3’ के पोस्ट क्रेडिट सीन में कुछ देर के लिए दिखे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' में वह पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ दिखेंगे। इसके बाद ऋतिक रोशन यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म 'वॉर 2' कर रहे हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट 14 अगस्त 2025 बताई जा रही है।
Manoj Bajpayee: पिता से सीखा मटन बनाना, मुस्लिम युवती से विवाह में मिला आशीर्वाद, मनोज ने बताई धर्म की बात

विज्ञापन

3 of 11
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन 
अभिनेता अजय देवगन की बीते साल सिर्फ फिल्म 'भोला' ही रिलीज हुई, लेकिन यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। इस साल अजय देवगन फिल्म फ्रेंचाइजी 'सिंघम' के तीसरे पार्ट 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होंगी। उनकी एक और फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट तय हो चुकी है। 26 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म से पहले उनकी एक और फिल्म ‘वश’ आ सकती है जिसमें वह आर माधवन के साथ हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'रेड' की सीक्वल 'रेड 2' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अजय देवगन की एक फिल्म 'मैदान' भी बनकर कई साल से तैयार है।
Bollywood Stars Biopic: सितारों के असल जीवन पर आधारित हैं ये फिल्में, दर्शकों को खूब आई थी पसंद

4 of 11
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंकज त्रिपाठी
बीते साल 'ओएमजी 2' और 'फुकरे 3' की कामयाबी के बाद  अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' इस साल 19 जनवरी को रिलीज हो रही है। पंकज त्रिपाठी ने फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है। इस फिल्म के बाद पंकज त्रिपाठी की अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' 29 मार्च को रिलीज हो सकती है। इसके अलावा पंकज ने हाल ही में फिल्म 'स्त्री 2'  की शूटिंग पूरी की है। ये फिल्म 30 अगस्त को रिलीज के लिए प्रस्तावित है।

विज्ञापन

5 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार
बीते साल 'ओएमजी 2' में शिवदूत के रूप में नजर आए अक्षय कुमार की साल 2023 में रिलीज दो और फिल्में ‘सेल्फी’ और ‘मिशन रानीगंज’ फ्लॉप रहीं। इस साल अक्षय कुमार के कंधों पर हिंदी सिनेमा के दर्शकों की ईद, दिवाली और क्रिसमस रोशन करने की जिम्मेदारी है। शुरुआत ईद के मौके पर 'बड़े मियां छोटे मियां' से होगी। दिवाली पर 'स्काई फोर्स' और क्रिसमस के मौके पर 'वेलकम टू द जंगल' के रिलीज की तैयारी है। इन फिल्मों के अलावा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में भी वह नजर आएंगे।

विज्ञापन

6 of 11
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान 
बीते साल  'पठान', 'जवान' और 'डंकी' की रिलीज  के बाद अभिनेता शाहरुख खान के फैंस को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि किंग खान नए साल में क्या धमाका कर सकते हैं? हालांकि, उनकी पिछली रिलीज ‘डंकी’ का जो हाल रहा है, उसने उन्हें सचेत भी किया है। उनकी दो फिल्में सुजॉय घोष और विशाल भारद्वाज के साथ शुरू हो सकती हैं। अपनी बेटी सुहाना के साथ वह एक फिल्म कर ही रहे हैं। यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ भी कतार में हैं, हालांकि ये फिल्म अगले साल ही शुरू होगी।

विज्ञापन

7 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर
बीते साल की एडल्ट फिल्म 'एनिमल' से नई अदा में बड़े परदे पर लौटे रणबीर कपूर की बीते साल रिलीज फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ औसत कामयाब फिल्म रही थी। इस साल रणबीर की कोई फिल्म रिलीज होने की संभावना नहीं है। वह इन दिनों ‘एनिमल’ की सीक्वल ‘एनिमल पार्क’, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर काम कर रहे हैं। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की भी लंबे समय से चर्चा है लेकिन फिल्म ‘एनिमल’ से बनी उनकी छवि को देखते हुए ये कहा जा रहा है कि भगवान राम के किरदार में अब वह शायद ही दर्शकों को अच्छे लगें।

8 of 11
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान 
सलमान खान का बीता साल बस ‘बिग बॉस’ के हंगामों के नाम रहा। फिल्में उनकी न 'किसी का भाई किसी की जान' चली और न ही 'टाइगर 3' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत के करीब पहुंच सकी। हां, फिल्म 'पठान' में उनकी एंट्री पर खूब तालियां बजी थीं। साल 2024 में उनकी कोई फिल्म रिलीज होने के आसार नहीं हैं। इन दिनों उनका नाम जिन फिल्मों से जुड़ रहा है, उनमें कबीर खान की फिल्म 'बब्बर शेर',  करण जौहर की फिल्म 'द बुल', राजश्री प्रोडक्शन्स की प्रेम सीरीज की अगली फिल्म और यशराज फिल्म्स की 'टाइगर वर्सेस पठान' शामिल हैं।

9 of 11
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला

आमिर खान 
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद से अभिनेता आमिर खान खुद को नए सिरे से तैयार करने में जुटे हैं। उनका फोकस अब फिल्मों के निर्माण पर ज्यादा है और निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947’ पर काम शुरू भी हो चुका है। आमिर खान की कंपनी की एक और फिल्म 'लापता लेडीज' जल्द ही रिलीज होने वाली है। उनकी डेट डायरी में एक पारिवारिक फिल्म राजकुमार संतोषी के साथ दर्ज है और एक फिल्म वह भी है जिसे आमिर जल्द से जल्द पूरा करके इसी साल दिसंबर में रिलीज करना चाहते हैं।

10 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणवीर सिंह
सार्वजनिक जीवन में अपने कपड़ों और अति उत्साह के चलते हिंदी सिनेमा के चोटी के सितारों की कतार से करीब करीब बाहर हो चुके अभिनेता रणवीर सिंह के लिए साल 2024 निर्णायक हो सकता है। बीते साल रिलीज उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बहुत मुश्किल से कलेक्शन में अपनी लागत के पार पहुंच सकी थी। वह ले देकर इस साल सिर्फ ‘सिंघम अगेन’ में दिखने वाले हैं। उनकी तमाम फिल्मों की बातें चल रही हैं जिनमें फरहान अख्तर की 'डॉन 3', संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' मु्ख्य रूप से शामिल है। सोनी पिक्चर्स की फिल्म 'शक्तिमान' का एलान हुए भी काफी समय हो चुका है लेकिन अब लगता है कि ये फिल्म शायद ही बने।

विज्ञापन

11 of 11
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सैफ अली खान
अभिनेता सैफ अली खान हालांकि अब मेन लीड हीरो वाली फिल्मों से करीब करीब आउट हो चुके हैं। बीते साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'आदिपुरुष' सुपरफ्लॉप रही। अब नए साल में वह फिल्म ‘फायर’ की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। तेलुगु फिल्म ‘देवरा’ में भी उनकी खास भूमिका बताई जा रही है। कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘गो गोआ गॉन’ के सीक्वल के भी इस साल शुरू होने के संयोग बन सकते हैं। इसके अलावा शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की एक फिल्म में भी उनके काम करने की चर्चा है।
Babil Khan: इरफान के जन्मदिन पर भावुक हुए बेटे बाबिल, थ्रोबैक तस्वीर साझा कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें