बीता साल हिंदी सिनेमा के लिए बहुत ही अच्छा साल रहा है। साल की शुरुआत में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के बाद जिस तरह से दर्शकों का थियेटर में आकर फिल्म देखने का सिलसिला शुरू हुआ, उससे इंडस्ट्री में एक उम्मीद जगी है कि अगर फिल्में अच्छी हो तो दर्शक थियेटर में फिल्में देखने जरूर आएंगे। फिल्म 'पठान' और 'जवान' के बाद शाहरुख खान जहां फिल्म 'डंकी' के जरिए भी अपनी ब्रांड वैल्यू समेटने में सफल रहा, वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' भी थियेटर में डटी हुई है। लेकिन नया साल कुछ खास रहने वाला है। इस साल ऐसे ही कुछ बड़े धमाके करने की जिम्मेदारी ऋतिक रोशन, अजय देवगन और अक्षय कुमार पर रहने वाली है। आइए देखते हैं हिंदी सिनेमा के टॉप 10 सितारों की डेट डायरी...