ऋतिक रोशन, वाणी कपूर, टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
और, फिल्म ‘वॉर’ में वाणी कपूर भी एक केंद्रीय भूमिका थी और उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों पर गहरा प्रभाव डाला। अपने कोस्टार ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन पर वह बला की खूबसूरत दिखीं और दोनों को जोड़ी ने फिल्म ‘घुंघरू’ में कमाल कर दिया। वह कहती हैं, "मुझे खुशी है कि हमारी जोड़ी को इस रूप में लिया गया। ऋतिक जो कुछ भी करते हैं, चाहे वह एक्टिंग हो या डांस, वह अद्भुत होता है। उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौका पाकर मैं बहुत कृतज्ञ महसूस करती हूं। उनके साथ स्क्रीन शेयर करना सम्मान और खुशी की बात है। आशा करती हूं कि अगली बार मौका मिलने पर मैं और भी ज्यादा मेहनत करूंगी ताकि उनके मुकाबले आधा प्रदर्शन तो कर ही सकूं।”