बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में बनती हैं जो अपनी दमदार कहानी के चलते सालों-साल लोगों के दिलों पर छाई रहती हैं। इन फिल्मों को ना सिर्फ थिएटर में दर्शक पसंद करते हैं बल्कि टीवी पर भी ये फिल्में लोगों को काफी पसंद आती है। हालांकि बॉलीवुड में शुरू से ही रीमेक का जमाना रहा है। ऐसे में बहुत सी कहानियां ऐसी रहीं हैं जो कोरिया, अमेरिका, दक्षिण भारत या किसी सीरियल की कहानी से कॉपी कर ली गई। हालांकि बॉलीवुड में रीमेक फिल्में भी दर्शकों को प्रभावित करने में सफल हुई हैं।
सुपरहिट फिल्मों के बने सुपरफ्लॉप रीमेक
बड़े बड़े अभिनेताओं ने इन रीमेक फिल्मों में काम कर दर्शकों की वाहवाही लूटी है। हालांकि बॉलीवुड ने सिर्फ विदेशों या दक्षिण भारत सिनेमा से ही नहीं बल्कि खुद की सुपरहिट फिल्मों के भी रीमेक बनाए हैं। वहीं ज्यादातर ऐसी फिल्मों का हश्र बुरा ही रहा है। तो चलिए आज आपको बताते हैं बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों के सुपरफ्लॉप रीमेक के बारे ।