फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा मर्दों पर फिदा हो गईं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे

Thu, 03 Dec 2020 07:01 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
पति धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी
बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं जो ये साबित करती हैं कि प्यार किसी से देखकर नहीं किया जाता, बस हो जाता है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने शादीशुदा पुरुषों से मोहब्बत की और उसके बाद उनसे शादी भी की और उन्होंने अच्छे से उस शादी को निभाया भी। आइए ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं...

1. हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल मानी जाने वाली हेमा मालिनी ने उस समय के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के साथ शादी की। जबकि उस समय धर्मेंद पंजाब में पहले से ही शादीशुदा थे और उनकी पत्नी का नाम प्रकाश कौर था। धर्मेंद को हेमा मालिनी से इतना प्यार हो गया था कि उन्होंने इस्लाम धर्म को कबूल कर लिया ताकि उन्हें दूसरी शादी की इजाजत मिल जाए। इसके बाद धर्मेंद्र ने हेमा से शादी कर ली।
विज्ञापन

2 of 11
Raveena And Anil
रवीना टंडन को प्रमुख फिल्म वितरक, अनिल ठडानी से बेइंतहा मोहब्बत हो गई थी। जबकि अनिल पहले से ही शादीशुदा थे, उनकी पत्नी का नाम नताशा सिप्पी था। नताशा और अनिल के दो बच्चे हैं लेकिन उनकी शादी उतनी सफल नहीं रही, इसलिए अनिल ने नताशा को तलाक दे दिया। नताशा को तलाक देने के बाद अनिल ने रवीना से 2003 में शादी रचा ली।
विज्ञापन

3 of 11
shridevi
दक्षिण भारत के बाद बॉलीवुड में नाम और शोहरत कमाने वाली मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी, फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बोनी कपूर से प्यार कर बैठी। बोनी कपूर भी उनसे उतना ही प्यार करने लगे। हालांकि उस समय बोनी शादीशुदा थे और उनकी पत्नी का नाम मोना कपूर था। 1996 में बोनी ने श्रीदेवी से शादी की और उनकी दो बेटियां हैं- जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर।

4 of 11
karishma kapoor and sanjay - फोटो : file photo
अभिषेक बच्चन के साथ ब्रेकअप करने के बाद करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी कर ली। संजय कपूर उस समय शादीशुदा थे और उनकी पत्नी का नाम नंदिता मेहतानी था। करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने 2003 में शादी की लेकिन उनकी शादी लंबे समय तक ना चल सकी। 2016 में दोनों ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया। संजय और करिश्मा के दो बच्चे हैं- समायरा और कियान। ये दोनों अब करिश्मा के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
amrita arora - फोटो : social media
इसी कड़ी में बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री का नाम जुड़ा है। करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोरा ने भी एक शादीशुदा पुरुष से प्यार किया और बाद में उसी से शादी भी की। अमृता अरोरा ने शकील लदाक से शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनके नाम अजान लदाक और रयान लदाक है।
विज्ञापन

6 of 11
Raj Kundra and Shilpa Shetty wedding - फोटो : file photo
2009 में शिल्पा शेट्टी ने नामी कारोबारी राज कुंद्रा से शादी की। शिल्पा से पहले राज की शादी किसी और से हो रखी थी, उनकी पहली पत्नी का नाम कविता था। राज कुंद्रा ने कविता को तलाक दे दिया था ताकि वो शिल्पा से शादी कर सकें। शिल्पा और राज का एक बेटा भी है, जिसका नाम वियान है।
विज्ञापन

7 of 11
Rani and Aditya
रानी मुखर्जी ने भी एक शादीशुदा पुरुष से ही शादी की थी। रानी मुखर्जी आदित्य चोपड़ा की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले आदित्य चोपड़ा ने पायल खन्ना नाम की एक महिला से शादी की थी। रानी और आदित्य चोपड़ा की एक लड़की है, जिसका नाम दोनों ने मिलकर अदीरा रखा है।

8 of 11
shabana and javed
शबाना आजमी से शादी करने से पहले जावेद अख्तर ने किसी और से शादी की हुई थी। जावेद अख्तर की पहली पत्नी का नाम हनी ईरानी था। लेकिन बाद में जावेद ने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी से शादी रचा ली और अब दोनों काफी खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

9 of 11
karan and Bipasha
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बिपाशा बसु ने छोटे पर्दे के स्टार करन सिंह ग्रोबर से शादी की। हालांकि इससे पहले की दो शादियां हो चुकी थीं और दोनों शादियां लंबे समय तक नहीं चली। बिपाशा बसु से शादी करने से पहले करन सिंह ग्रोबर अपनी को स्टार जेनिफर विंगेट से शादी के बंधन में बंधे हुए थे, बाद में करन और जेनिफर ने तलाक ले लिया था।

10 of 11
vidya balan
एक और मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन ने शादीशुदा पुरुष से प्यार किया और उन्हें से शादी भी की। विद्या बालन ने प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की। दोनों ने साल 2012 में शादी की और इनकी शादी को आठ साल हो चुके हैं। विद्या से शादी करने से पहले सिद्धार्थ दो बार शादी कर चुके थे और उनसे तलाक लेने के बाद भी सिद्धार्थ ने विद्या से शादी की।
विज्ञापन

11 of 11
तैमूर के संग करीना और सैफ
साल 2012 में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर ने सैफ अली खान से विवाह किया। बता दें कि करीना से पहले सैफ अली खान ने अमृता सिंह से शादी की। उनसे उनके दो बच्चे भी हैं, एक हैं बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और दूसरे इब्राहिम। करीना के साथ शादी के बंधन में बंधे हुए सैफ को आठ साल हो चुके हैं और दोनों को एक बेटा भी है, जिसका नाम तैमूर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें