अभिनेता विक्रांत मैसी इस साल फिल्म '12वीं फेल' को लेकर जबर्दस्त चर्चा में रहे हैं। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस कम बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया है। अभिनेता हाल ही में एक बातचीत के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर हुईं चर्चा और मीडिया ट्रायल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। विक्रांत का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में जिस तरह लोगों की प्रतिक्रिया आई, उससे वे बहुत परेशान हुए।