अभिनेता विक्रांत मैसी अपनी बेहद अलग विषयों पर आधारित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस समय अभिनेता अपनी हालिया रिलीज फिल्म '12वीं फेल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को दर्शकों से ही नहीं, बल्कि सेलेब्स से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब फिल्म की सफलता के बाद हाल ही में, विक्रांत मैसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर फिल्म के असल जीवन के नायक आईपीएस मनोज कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया है।