जॉनी मेरा नाम- ज्वेल थीफ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
26 सितंबर 1923 को जन्मे देव आनंद के सौवें जन्मदिन के अवसर पर फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन देव आनंद के प्रशंसकों के लिए ब्लॉकबस्टर फेस्टिवल 'देव आनंद @100 फॉरएवर यंग' का आयोजन कर रहा है। 23 और 24 सितंबर को होने वाले इस फेस्टिवल में पीवीआर नामक सिनेमाघरों की श्रृंखला भी साझेदारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक फाउंडेशन ने देव आनंद की चार फिल्मों 'सीआईडी' (1956), 'गाइड'(1965), 'ज्वेल थीफ' (1967) और 'जॉनी मेरा नाम' (1970) के नए डिजिटाइज्ड प्रिंट पुणे स्थित भारतीय फिल्म संग्रहालय से इसी सिलसिले में हासिल किए हैं।