फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marvel Upcoming Movies: एमसीयू की दिशा बदल देंगी ये 10 नई फिल्में, जानिए इनके किरदारों और कहानियों के बारे में

Mon, 25 Sep 2023 03:18 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

एमसीयू के मौजूदा फेज और अगले फेज की इन फिल्मों में सबसे खास फिल्म 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' होने वाली है क्योंकि इस फिल्म में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सारे हिट किरदार और कलाकार नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 11
मार्वल मूवीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की फिल्मों का पूरी दुनिया के दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। अगले महीने रिलीज होने जा रही फिल्म ‘द मार्वल्स’ को लेकर माहौल अभी से बनने लगा है और इस फिल्म से लेकर साल 2027 तक तक मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 10 बड़ी फिल्में रिलीज की कतार में हैं। एमसीयू के मौजूदा फेज और अगले फेज की इन 10 फिल्मों में सबसे खास फिल्म 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' होने वाली है, क्योंकि इस फिल्म में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सारे हिट किरदार और कलाकार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट क्या है और इसके पहले कौन कौन सी 10 फिल्में एमसीयू का विस्तार करने वाली हैं, आइए डालते हैं एक नजर... 
King Of Kotha: ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है दुलकर सलमान की 'किंग ऑफ कोठा', जानिए कहां देखने को मिलेगी फिल्म
विज्ञापन

2 of 11
क्रावेन द हंटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्रावेन द हंटर (6 अक्टूबर 2023)

फिल्म 'क्रावेन द हंटर' एक आगामी अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है, यह इसी नाम के मार्वल कॉमिक्स चरित्र पर आधारित है। जेसी चंदोर के निर्देशन में बनी यह फिल्म मार्वल एंटरटेनमेंट के सहयोग से कोलंबिया पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। यह सोनी के स्पाइडरमैन यूनिवर्स की फिल्म है, जिसमें एरियाना डेबोस, एरोन टेलर-जॉनसन, रसेल क्रो, फ्रेड हेचिंगर, क्रिस्टोफर एबॉट और एलेसेंड्रो निवोला की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म एरोन टेलर-जॉनसन पर आधारित है, जो एक रूसी अप्रवासी सर्गेई क्राविनॉफ का किरदार निभा रहे हैं, जिसके पास शिकार करने की प्रतिभा है। खलनायक की मूल कहानी के साथ-साथ, यह 'द राइनो' की पिछली कहानी को भी स्थापित करेगी। यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी। 
परिणीति की विदाई बेला पर बजा यह गाना

विज्ञापन

3 of 11
द मार्वल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

द मार्वल्स (10 नवंबर 2023 )

मार्वल स्टूडियोज निर्मित 'द मार्वल्स' में कैप्टन मार्वल एमसीयू में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म एमसीयू के वर्तमान समय पर आधारित है, जिसमें फिल्म के किरदार पृथ्वी और अंतरिक्ष के बीच एक साहसिक कार्य करते दिखाई देंगे। यह फिल्म मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 33वीं फिल्म है जिसका निर्देशन निया डकोस्टा ने किया है। यह फिल्म 10 नवंबर, 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में ब्री लार्सन अपने चर्चित किरदार कैरल डेनवर्स के रूप में नजर आएंगी। इसके अलावा मोनिका रामब्यू के रूप में टेयोना पैरिस और कमाला खान के रूप में इमान वेल्लानी नजर आएंगी।

4 of 11
डेडपूल 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डेडपूल 3 (3 मई 2024 )

फिल्म 'डेडपूल 3' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की 34वीं और साल 2018 में रिलीज फिल्म 'डेडपूल 2' की अगली कड़ी है। इस फिल्म का निर्देशन शॉन लेवी, रेट रीज और पॉल वर्निक ने मिलकर किया है। इस फिल्म में न केवल मर्क विद द माउथ के रूप में रयान रेनॉल्ड्स की वापसी हो रही है, बल्कि वह ह्यू जैकमैन की वूल्वरिन के साथ टीम बनाते हुए भी दिखाई देंगे। ह्यू जैकमैन की एमसीयू में वापस देखने के लिए प्रशंसक काफी बेकरार हैं। यह फिल्म अगले साल 3 मई 2024 को रिलीज होने वाली है।
Parineethi-Raghav Wedding: सामने आई रॉयल वेडिंग की झलक, दिखा परिणीति-राघव का खूबसूरत अंदाज, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

5 of 11
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड ( 26 जुलाई 2024 )

फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की 35वीं फिल्म है। 'एवेंजर्स: एंडगेम' के बाद कैप्टन अमेरिका की कमान एंथनी मैकी के पास चली गई। यह फिल्म ब्लिप के बाद की दुनिया पर आधारित होगी। यह मार्वल श्रृंखला 'द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर' की घटनाओं के बाद शुरू होगी, जिसमें विल्सन और सेबेस्टियन स्टेन के बकी बार्न्स उर्फ विंटर सोल्जर को एक साहसिक कार्य के लिए एकजुट होते देखा गया था। जूलियस ओनाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राष्ट्रपति थडियस रॉस की भूमिका में हैरिसन फोर्ड नजर आएंगे। यह फिल्म भी 26 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी।

विज्ञापन

6 of 11
थंडरबोल्ट्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

थंडरबोल्ट्स (20 दिसंबर 2024 )

फिल्म  'थंडरबोल्ट्स' में एमसीयू की फिल्मों के कई नकारात्मक भूमिका निभाने वाले कलाकार क्रॉसओवर करते दिखाई देंगे। यह कहा जा सकता हैं कि 'थंडरबोल्ट्स' मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखाई देने वाली एंटी हीरो की टीम इस फिल्म में दिखाई देगी। हालांकि जेक श्रेयर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के कलाकारों के नाम की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। इस फिल्म के रिलीज में अभी काफी समय है। यह फिल्म अगले साल 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी। 
Vivek Agnihotri: 'आपकी फिल्म देखने लायक नहीं है' यूजर के कमेंट पर भड़के विवेक, बोले- यह डर अच्छा है

विज्ञापन

7 of 11
ब्लेड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्लेड (14 फरवरी 2025 )

साल 2019 में निर्माता केविन फाईगी ने घोषणा की थी कि अभिनेता महेरशाली अली एमसीयू के 'ब्लेड' में पिशाच शिकारी के रूप में अभिनय करेंगे। हालांकि फिल्म के निर्माण में काफी देरी हो रही है। यह फिल्म ब्लेड नाम के मार्वल कॉमिक्स चरित्र पर आधारित फिल्म और टेलीविजन की फ्रेंचाइजी है, जिसमें मूलत्रयी में ब्लेड के रूप में वेस्ली स्नाइप्स और टेलीविजन श्रृंखला में स्टिकी फिंगाज ने अभिनय किया था। यान डेमांगे के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। 

8 of 11
फैंटास्टिक फोर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फैंटास्टिक फोर (2 मई 2025 )

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'फैंटास्टिक फोर' की रिलीज डेट पहले 8 नवंबर 2024 थी, लेकिन मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की कई फिल्मों के रिलीज डेट में काफी बदलाव किया गया है। इस वजह से अब इस फिल्म की रिलीज डेट 2 मई 2025 तक बढ़ा दी गई है। मैट शाकमैंन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में काम करने वाले कलाकारों के नाम की अभी पुष्टि नहीं हुई है, ऐसी चर्चा है कि इस फिल्म में जोसेफ क्विन जॉनी स्टॉर्म, रीड रिचर्ड्स, सू स्टॉर्म, जॉनी स्टॉर्म और बेन ग्रिम की मुख्य भूमिकाएं हो सकती हैं। 
2500 घंटे में बना था परिणीति का लहंगा

9 of 11
मैडम वेब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मैडम वेब (16  फरवरी 2024 ) 

फिल्म 'मैडम वेब' एक आगामी अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है, जो इसी नाम के मार्वल कॉमिक्स चरित्र पर आधारित है। यह फिल्म सोनी के स्पाइडर मैन यूनिवर्स की फिल्म है जिसका निर्देशन एसजे क्लार्कसन कर रहे हैं। इस फिल्म में सिडनी स्वीनी के साथ डकोटा जॉनसन मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म 16 फरवरी 2024 को रिलीज होगी। सोनी के स्पाइडरमैन यूनिवर्स की यह पहली महिला प्रधान फिल्म होगी इसलिए फिल्म का नाम मैडम वेब रखा गया है। 

10 of 11
एवेंजर्स: द कांग डायनेस्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एवेंजर्स: द कांग डायनेस्टी (1 मई 2026)

फिल्म 'एवेंजर्स: द कांग डायनेस्टी' के बारे में चर्चा है कि इसमें जोनाथन मेजर्स सीरीज के किरदार कांग द कॉन्करर की भूमिका निभा रहे हैं। यह किरदार फिल्म 'एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमेनिया' में प्रमुख किरदार था। यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स  का प्रमुख किरदार है। डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होगी। 
Shailesh Lodha: शैलेष लोढ़ा ने बताई 'तारक मेहता' छोड़ने की वजह, असित मोदी के अभद्र व्यवहार से हो गए थे दुखी?

विज्ञापन

11 of 11
एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स (7 मई 2027)

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' में ढेर सारे कैमियो देखने को मिल सकते हैं। कैप्टन अमेरिका के रूप में एंथनी मैकी, सेबेस्टियन स्टेन विंटर सोल्जर/व्हाइट वुल्फ के रूप में, स्पाइडर मैन के रूप में टॉम हॉलैंड, ब्रूस बैनर/द हल्क के रूप में मार्क रफालो, थोर के रूप में क्रिस हेम्सवर्थ, हॉकआई के रूप में जेरेमी रेनर, युद्ध मशीन के रूप में डॉन चीडल, कैरल डेनवर्स/कैप्टन मार्वल के रूप में ब्री लार्सन, एंटमैन के रूप में पॉल रुड, डॉक्टर स्ट्रेंज के रूप में बेनेडिक्ट कंबरबैच, वोंग के रूप में बेनेडिक्ट वोंग, वांडा मैक्सिमॉफ के रूप में एलिजाबेथ ओल्सेन जैसे सितारे शामिल हैं। यह फिल्म एक और क्रॉसओवर प्रोजेक्ट है जिसका एमसीयू पर बड़ा प्रभाव हो सकता है। इसकी रिलीज की तारीख मूल रूप से 1 मई 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन अपने मूवी शेड्यूल में कई बड़े बदलावों के बीच अब इस फिल्म की रिलीज डेट एक साल और आगे बढ़ा दी गई है।
Tiger 3: इस दिन आएगा 'टाइगर का मैसेज', फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें