फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shailesh Lodha: शैलेष लोढ़ा ने बताई 'तारक मेहता' छोड़ने की वजह, असित मोदी के अभद्र व्यवहार से हो गए थे दुखी?

Mon, 25 Sep 2023 01:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शैलेश लोढ़ा-असित कुमार मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शैलेश लोढ़ा को शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़े सालभर से ज्यादा हो चुका है। शो में शैलेश हमेशा दर्शकों के चहेते रहे, इसलिए जब उन्होंने 'तारक मेहता' छोड़ा तो हर कोई इसकी वजह जानना चाहता था। हाल ही में खुद शैलेश ने इसकी वजह स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि शो के मेकर असित कुमार मोदी ने उनसे गलत तरीके से बात की थी। इतना ही नहीं, 'तारक मेहता' के अलावा किसी अन्य शो में काम करने के लिए भी उन्हें अपमानित किया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
असित मोदी-शैलेष लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने यह खुलासा भी किया कि असित कुमार मोदी ने उनकी पेमेंट रोककर उन्हें परेशान किया। शैलेश का कहना है कि मेकर्स जबरन उन पर एक करार पर हस्ताक्षर कराना चाहते थे, जिसके लिए वह राजी नहीं थे। शैलेश ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बताया कि मामला आत्म-सम्मान का हो गया था, इसलिए उन्होंने इस शो को छोड़ने का फैसला लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शैलेश लोढ़ा ने बताया कि वर्ष 2022 में उन्हें बतौर गेस्ट एक स्टैंड-अप शो 'गुड नाइट इंडिया' में बुलाया गया था। उन्होंने आगे कहा कि कवि होने के नाते उनकी अपनी पहचान रही है और वह इस शो का हिस्सा बनकर बेहद खुश थे। एक्टर ने कहा, 'मैंने उस शो की शूटिंग की और वहां एक कविता भी सुनाई। लेकिन उसके प्रसारण से एक दिन पहले, 'तारक मेहता' के निर्माता ने मुझे फोन किया और मेरे उस शो से जुड़ने पर आपत्ति जताई'।
Parineeti-Raghav: परिणीति-राघव की तस्वीरों पर 'मिमी दीदी' का रिएक्शन, शादी में शरीक न होने का दुख किया बयां

4 of 5
शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शैलेश के मुताबिक बात करने के दौरान असित कुमार मोदी की भाषा बहुत अभद्र थी। शैलेश ने कहा कि उस शो में बतौर अभिनेता नहीं थे कि कोई किरदार अदा कर रहे हैं। वह वहां बतौर गेस्ट शामिल हुए थे, ऐसे में 'तारक मेहता' के प्रोड्यूसर को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए थी। 
Maidaan: बड़े बजट की फिल्म नहीं है मैदान? बोनी कपूर ने खुलासा करते हुए रिलीज डेट पर दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्सूर पर शैलेश लोढ़ा ने यह आरोप भी लगाया कि उन्होंने शो में सबको अपना नौकर कहा। एक्टर ने कहा, 'असित कुमार मोदी ने अशालीन भाषा का इस्तेमाल किया था। फिर एक बार उन्होंने शो में सभी को अपमानजनक तरीके से अपना नौकर कहा, उनके बोलने का तरीका मैं बर्दाश्त नहीं कर सका। एक शो कई लोगों के जरिए बनता है, किसी एक इंसान की बदौलत नहीं। 17 फरवरी को मैंने मेल कर दिया कि मैं अब शो में काम नहीं कर पाऊंगा'।
Indias Best Dancer 3: शो को मिले अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट, सेमी-फिनाले राउंड में बूगी एलएलबी हुए बाहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें