फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG 2: पर्दे पर शिव के अवतारों ने हर शुक्रवार को बनाया सोमवार, जानिए ‘ओएमजी 2’ से पहले कब कब दयावान हुए शंभू

Sat, 12 Aug 2023 01:51 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
भगवान शिव पर बनीं फिल्में - फोटो : अमर उजाला

पिछले कुछ वर्षों में भगवान  शिव और उनकी दिव्य शक्तियों पर आधारित कई फिल्में बनी हैं। जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया हैं। वैसे तो माना जाता है कि भगवान कण कण में हैं, अगर सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ ईश्वर को याद किया जाए तो हमारे आस पास दिव्य विभूतियों के अनुभव होने लगते हैं । मुश्किल वक्त में जीवन में कोई न कोई ऐसा व्यक्ति टकरा जाता है जो हमारी समस्याओं को दूर करके चले जाता है और हम अनायास ही कह बैठते हैं कि वह भगवान को कोई दूत होगा। भगवान शिव की शक्ति और उनकी कृपा पर आधारित आइए जानते हैं, इन फिल्मों के बारे में...

विज्ञापन

2 of 10
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओएमजी 2 (11 अगस्त 2023) 

अभिनेता अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म 'ओएमजी 2' मे भगवान शिव के दूत के रूप में अक्षय को दिखाया गया है। फिल्म में जगह वह शिव रूप में भी दिखते हैं। फिल्म रिलीज हो चुकी है, इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- दुखद: कटप्पा पर टूटा दुखों का पहाड़! अभिनेता सत्यराज की मां का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन

3 of 10
ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा ( 9 सितंबर 2022) 

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' में रणबीर कपूर का किरदार शिव की शक्ति का प्रतीक है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर ने शिवा का किरदार निभाया था, जिसके पास दैवीय शक्तियां हैं। अपनी प्रेमिका ईशा और अपने जैसे अन्य लोगों के साथ शिवा सर्वोच्च हथियार ब्रह्मास्त्र की रक्षा करने और दुनिया को बचाने के लिए  एक खतरनाक यात्रा पर निकलता है । यह फिल्म  शानदार वीएफएक्स प्रभावशाली कलाकारों के अभिनय से सजी  अपनी अद्वितीय प्रस्तुति के वजह से सफल फिल्म रही ।

4 of 10
अखंड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अखंड (2 दिसंबर 2021) 

फिल्म 'अखंड' तेलुगु भाषा में बनी फिल्म थी, जिसे हिन्दी में भी डब करके 20 जनवरी 2023 को रिलीज किया गया। इस फिल्म में नायक को भगवान शिव का अनुयायी दिखाया गया था । इस फिल्म में नंद बालकृष्ण ने अखंड रुद्र सिकंदर अघोरा और मुरली कृष्ण की दोहरी भूमिका निभाई थी। अखंड रुद्र सिकंदर अघोरा को अलौकिक शक्तियां प्राप्त हैं जो मंदिरों को बहाल करने के मिशन पर निकलता है । इस फिल्म का निर्देशन बोयापति श्रीनू ने किया था। तेलुगु में यह फिल्म 2 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन

5 of 10
सैटेलाइट शंकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सैटेलाइट शंकर (8 नवंबर 2019)

अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली की फिल्म 'सैटलाइट शंकर' में भगवान शिव के प्रति विश्वास और भक्ति दिखाई गई थी। अभिनेता सूरज पंचोली के करियर की यह सबसे बेहतरीन फिल्म थी । सूरज पंचोली ने अमर उजाला को दिए एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि इस फिल्म को ठीक से प्रमोट नहीं किया गया था । इरफान कमाल के निर्देशन मे बनी इस फिल्म के जरिए यह संदेश पहुचाने की कोशिश की गई थी कि आपको आत्मा और परमात्मा का मिलन करवाना है और फिर आप कहीं भी जा सकते हैं । 

विज्ञापन

6 of 10
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

केदारनाथ (7 दिसंबर 2018) 

फिल्म 'केदारनाथ' भगवान शिव की महिमा पर आधारित फिल्म है। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में केदारनाथ में आई भयंकर त्रासदी को दिखाया था।  भगवान शिव की महिमा की वजह से साल 2013 में आई  भयंकर त्रासदी में भी केदारनाथ का भव्य मंदिर सुरक्षित रहा । इस फिल्म मे सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया । इस फिल्म का गीत नमो नमो हर किसी को भगवान शिव के साथ आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का काम करता है। 

 

विज्ञापन

7 of 10
शिवाय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शिवाय (28 अक्टूबर 2016) 

फिल्म 'शिवाय' में अजय देवगन को भगवान शिव के भक्त के रूप में दिखाया गया है । इस फिल्म का निर्देशन अजय देवगन ने खुद ही किया था । इस फिल्म में अजय देवगन के किरदार का नाम भी शिवाय था। जब उनकी बेटी गौरा मानव तस्करों के हाथों में पड़ जाती है, तो शिवाय उसकी जान बचाने के लिए बहादुरी से लड़ता है। उन्हें अपने शत्रुओं का विनाश करते हुए देखना आपको भगवान शिव द्वारा असुरों का विनाश करने की याद दिलाता है। अजय देवगन खुद भी बहुत बड़े शिव भक्त हैं और उन्होंने अपने सीने पर शिव का टैटू भी बनवाया हुआ है।

8 of 10
बाहुबली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बाहुबली ( 10 जुलाई 2015) 

फिल्म 'बाहुबली' में अभिनेता प्रभास का शिवलिंग को अपने कंधे पर उठाकर झरने के नीचे स्थापित करना इस फिल्म का सबसे ज्यादा प्रभावशाली दृश्य रहा है।  जय जयकारा के उद्घोष के साथ प्रभास जब शिवलिंग को अपने कंधे पर उठाकर झरने के नीचे स्थापित करते है तो दर्शक पूरी तरह से शिव भक्ति में डूब जाते हैं।  यह  दृश्य न सिर्फ शिव भक्ति और शिव महिमा एक प्रतीक है बल्कि मातृ प्रेम का भी प्रतीक है, जब महेंद्र बाहुबली को लगता है कि ऊंचे चट्टानों पर चढ़कर उनकी मां को भगवान को जल अर्पित करने में परेशानी होती है, तो शिव लिंक को अपने कंधे पर उठकर झरने के नीचे स्थपित कर देते हैं।

9 of 10
नगीना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नगीना ( 28 नवंबर 1986) 

हरमेश मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'नगीना' में ऋषि कपूर और श्रीदेवी ने मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म में दिखया गया है कि बचपन में ऋषि  कपूर को एक नाग  डस  लेता है और उसकी मृत्यु हो जाती है फिर एक तांत्रिक अपनी शक्तियों से नाग  की आत्मा उसमे डाल कर जीवित कर देता है। ऋषि कपूर जब पढ़ाई करके वापस आते हैं तो नागिन कई बार ऋषि कपूर को डस कर अपने पति के प्राण को वापस लाना चाहती है, लेकिन जब वह मां बेटे के बीच प्यार देखती है तो उसे डसने के वजाय शादी करके उसी के साथ रहने का फैसला करती है,तभी तांत्रिक की नजर उस पर पड़ती है और उस इच्छा धारी नागिन को अपने बस मे करना चाहता है, लेकिन भगवान शिव की कृपा से उसे नागिन योनि से छुटकारा मिल जाती है, और स्त्री के रूप में अपने पति के साथ रहती है। 

विज्ञापन

10 of 10
नागिन - फोटो : सोशल मीडिया

नागिन (19 जनवरी 1976) 

फिल्म नागिन में नाग और नागिन भगवान शिव के सबसे बड़े अनुयायी के रूप में दिखाया गया था। इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन राजकुमार कोहली ने किया था। यह उस दौर की सबसे बड़ी मल्टीस्तरर फिल्म थी, जिसमे सुनील दत्त, फिरोज  खान, जीतेन्द्र, रेखा, रीना रॉय, मुमताज, योगिता बाली, कबीर बेदी  और संजय खान जैसे सितारों की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि भगवान शिव की कृपा से नाग और नागिन का पुनर्मिलन स्वर्ग में होता है । 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें