हिंदी सिनेमा के किंग शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। इस फिल्म के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, गरीबों के हित की बात और किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दों को उठाया गया है जिन्हें दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। बाप-बेटे की भूमिका में शाहरुख खान की जबर्दस्त अदाकारी देखने को मिल रही है। तो, वहीं फिल्म में विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, नयनतारा, रिद्धि डोगरा, सान्या मल्होत्रा और बाकी लेडी गैंग की भी खूब तारीफें हो रही हैं। इस फिल्म में उन रिद्धि डोगरा ने शाहरुख खान की दूसरी मां का किरदार निभाया है जो उम्र में उनसे 21 साल छोटी हैं। आइए जानते हैं शाहरुख खान और उन 10 अदाकाराओं की उम्र के फासले के बारे मे जो बड़े परदे पर उनकी मां बन चुकी हैं...