मुन्ना भाई एमबीबीएस
- फोटो : सोशल मीडिया
जिस दिन से साल 2006 में 'लगे रहो मुन्ना भाई' रिलीज हुई है उस दिन से संजय दत्त और अरशद वारसी को फिर से मुन्ना भाई और सर्किट के रूप में देखना चाहते हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए इस कदर बेचैन हैं कि जब भी उन्हें मौका मिलता है, तभी वे लोग 'मुन्ना भाई 3' की मांग करने लगते हैं। संजय दत्त और अरशद वारसी ने अपने किरदारों से जो क्रेज पैदा किया है, उसे देखते हुए प्रशंसक उन्हें 'मुन्ना भाई एमबीबीएस 3' में एक साथ देखने की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे ही फैंस के लिए हमारे पास एक अच्छी खबर है। दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें संजय दत्त और अरशद वारसी राजकुमार हिरानी के साथ नजर आ रहे हैं।