फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद भी इन 10 बॉलीवुड स्टार्स का रहा अफेयर, बॉक्स आफिस ने भी उठाया फायदा

Mon, 10 Jun 2019 11:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Bollywood Stars - फोटो : social media
बॉलीवुड स्टार्स में प्यार, मोहब्बत और इश्क तो हर फिल्म में देखने को मिल ही जाता है। साथ ही उनमें हुए टकराव के बाद ब्रेकअप भी आम हो गया है। इनमें से कुछ स्टार्स शादी कर अपनी खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं लेकिन फिल्मों में इनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहे हैं। बता दें कि हम इन 10 स्टार्स की रियल की नहीं बल्कि रील लाइफ की बात कर रहे हैं....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Rani
इस कडी़ में पहला नाम है यश चोपड़ा खानदान की बड़ी बहू रानी मुखर्जी का। आपको याद होगा कि फिल्म कभी अलविदा न कहना में रानी, अभिषेक बच्चन से और शाहरुख खान, प्रीति जिंटा से शादी कर चुके होते हैं लेकिन वे सब आपस में खुश नहीं होते हैं। जब रानी और शाहरुख आपस में मिलते हैं तो एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं और उनका अफेयर शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 11
vidya balan
फिल्म हमारी अधूरी कहानी में विद्या बालन की शादी किसी और से होती है लेकिन शादी के बाद भी उनका अफेयर इमरान हाशमी के साथ होता है। 

4 of 11
Nargis
सुपरहिट फिल्म रॉकस्टार में नर्गिस फाखरी की शादी हो चुकी होती है फिर भी वे अपने पुराने दोस्त रणबीर से मिलने पर उनके साथ प्यार कर बैठती हैं।
विज्ञापन

5 of 11
Masti
फिल्म मस्ती के तीनों पार्ट में तीनों हीरो यानि कि विवेक ओबरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदसानी शादीशुदा होने के बाद भी किसी ना किसी लड़की से अफेयर चलाते हैं।
विज्ञापन

6 of 11
salman khan
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बीवी नंबर वन में उनकी शादी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से होती है लेकिन उनका सुष्मिता सेन से अफेयर होता है। फिल्म में उनके दो बच्चे भी होते हैं।
विज्ञापन

7 of 11
Shilpa shetty
लाइफ इन ए मेट्रो में शिल्पा शेट्टी शादीशुदा होती हैं लेकिन अपनी शादी से खुश न होने की वजह से वे शाइनी आहूजा से प्यार कर बैठती हैं।

8 of 11
Amitabh Bachchan and Rekha
फिल्म सिलसिला में जया बच्चन से शादी हो जाने के बाद भी अमिताभ बच्चन अपनी पुरानी प्रेमिका रेखा से छिपछिप कर मिलते थे।

9 of 11
kareena kapoor
अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म बेवफा में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब करीना की शादी अनिल कपूर से हो जाती है। इसके बाद जब करीना और अक्षय कुमार आमने सामने आते हैं तो दोनों का प्यार एक बार फिर जाग उठता है।

10 of 11
Dev Anand
गाइड एक ऐसी लड़की ( वहीदा रहमान) की कहानी है जिसकी शादी उसकी मर्जी के बिना कर दी जाती है और जब वह राजू गाइड यानी देव आनंद से मिलती है तो उनकी बिंदास जिंदगी देख उनसे प्यार कर बैठती हैं।
विज्ञापन

11 of 11
sanjeev kumar
फिल्म पति-पत्नी और वो में संजीव कुमार की शादी तो विद्या से होती है लेकिन शादी के बाद जब वे रंजीता से मिलते हैं तो प्यार कर बैठते हैं। दरअसल, रंजीता उनकी सेक्रेट्री होती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें