नई सदी के पहले दशक का अवसान हो गया है। बुधवार से नए साल के साथ नया दशक भी शुरू होगा और सिनेमा के नए सुल्तानों की नई कसौटी भी शुरू होगी। लेकिन, अगले दशक में जाने से पहले एक नजर डालते हैं पिछले 10 साल में भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों पर। चौंकाने वाली बात ये है कि व्यक्तिगत रूप से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारे अक्षय कुमार की इसमें एक भी फिल्म शामिल नहीं है और, न ही कभी बॉक्स ऑफिस के बादशाह कहलाने वाले शाहरुख खान की। पिछले दशक ने भारतीय सिनेमा को कुछ नए सुपर सितारे भी दिए हैं।