फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTO: देखें साल 2019 में नुसरत जहां की ये आखिरी तस्वीरें, छाईं सोशल मीडिया पर

Tue, 31 Dec 2019 10:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : social media
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद और बंगाली सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी अक्सर प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। अभिनेत्री होने के नाते नुसरत जहां अपने फैंस से लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा करती रहते हैं। अब नुसरत जहां ने साल के आखिरी में अपने फैंस के लिए बेहद खास तस्वीर साझा की है। 
विज्ञापन

2 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : social media
दरअसल नुसरत जहां ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में नुसरत ब्लैक कलर ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने रेड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है। इस लुक में नुसरत जहां बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी इस तस्वीर को साल 2019 की आखिरी तस्वीर भी कहा जा सकता है। नुसरत जहां के फैंस उनकी इस तस्वीर पर कमेंट के जरिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : social media'
नुसरत जहां ने इन तस्वीरों के साथ अपनी आने वाली फिल्म असुर का प्रमोशन भी किया है। नुसरत जहां की फिल्म असुर लंबे समय से चर्चा में है। ये फिल्म 3 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। नुसरत जहां के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पता हो कि बीते दिनों नुसरत जहां अपने एक वीडियो के चलते ट्रोल हो गईं थीं। दरअसल, नुसरत ने हाल ही में गरीबों और सेक्स वर्कर्स को कंबल बांटे थे। नुसरत ने कंबल बांटते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। नुसरत ने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि हर कोई खुशियों का हकदार है। 

4 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
नुसरत ने लिखा, 'हर त्योहार अपने साथ खुशियां लेकर आता है। सभी को अपने प्यार से बांधे रखें। गरीबों से लेकर सेक्स वर्कर्स तक के लिए, हर कोई इस खुशी का पात्र है इसलिए इसे हर जगह फैलाएं।' इस वीडियो में नुसरत के साथ उनके पति निखिल जैन भी नजर आए। इस वीडियो को लेकर कुछ ने तो नुसरत की सराहना की, वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। वहीं अभिनय से लाखों दिलों की जीतने वाली नुसरत जहां इन दिनों नागरिकता कानून 2019 का विरोध करने की वजह से भी सुर्खियों में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : social media
नागरिकता कानून 2019 को लेकर पूर्वोत्तर सहित देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस कानून को लेकर छात्रों ने भी कड़ा विरोध जताया है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममती बनर्जी नागरिकता कानून 2019 के विरोध में सड़क पर रैलियां कीं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां ने अपने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से विरोध प्रदर्शन करने की अपील की। 

पढ़ें: नागरिकता कानून के खिलाफ ममता बनर्जी के साथ सड़क पर उतरीं नुसरत जहां,अब प्रदर्शनकारियों से की ये अपील
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें