बॉलीवुड फिल्मों में हर तरह की फिल्मों के साथ ही गाने भी बनाए जाते हैं, जिसमें भारत की संस्कृति का हर रंग देखने को मिलता है। हर त्योहार और हर धर्म पर आधारित बॉलीवुड फिल्मों में भगवान शिव को लेकर कई बार फिल्में बनाई गई हैं, तो कुछ फिल्मों में भगवान शिव के ऊपर आधारित एक से बढ़कर एक गाने भी बनाए गए हैं। सावन के इस महीने में आप भी भगवान शिव के गानों को सुनकर भक्ति में लीन हो जाइए और बन जाइए पूरी तरह से शिव भक्त।
विज्ञापन
1 of 7
भगवान शिव के गानों को सुनकर भक्ति में लीन हो जाइए
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में हर तरह की फिल्मों के साथ ही गाने भी बनाए जाते हैं, जिसमें भारत की संस्कृति का हर रंग देखने को मिलता है। हर त्योहार और हर धर्म पर आधारित बॉलीवुड फिल्मों में भगवान शिव को लेकर कई बार फिल्में बनाई गई हैं, तो कुछ फिल्मों में भगवान शिव के ऊपर आधारित एक से बढ़कर एक गाने भी बनाए गए हैं। सावन के इस महीने में आप भी भगवान शिव के गानों को सुनकर भक्ति में लीन हो जाइए और बन जाइए पूरी तरह से शिव भक्त।
विज्ञापन
2 of 7
फिल्म 'लक्ष्मी'
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'लक्ष्मी' में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अक्षय को उनके किरदार के लिए काफी तारीफ भी मिली थी। इस फिल्म का गाना 'बमभोले' काफी बेहतरीन सॉन्ग है। अक्षय कुमार अभिनित फिल्म 'लक्ष्मी' का गाना 'बमभोले' प्रशंसकों को बेहद पसंद आया था।
विज्ञापन
3 of 7
फिल्म 'बाहुबली'
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' का गाना 'कौन है वो' सुनते ही हर किसी के मन में भगवान शिव के प्रति और अधिक प्रेम जागरूक हो जाता है। इस गाने को जिस खास तरीके से फिल्माया गया था, उसे देखकर कोई भी इस गाने को बार-बार सुनने और देखने के लिए मजबूर हो जाता है। 'बाहुबली 1' में सुपरस्टार प्रभास को शिवलिंग को उठाते हुए देखा गया था। इसी दौरान बैकग्राउंड में गाना बजता है 'कौन है वो..कौन है वो…'। इस गाने को कैलाश खैर ने अपनी आवाज में सजाया है।
4 of 7
'ओएमजी 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
'ओएमजी 2' का गाना 'हर हर महादेव' सावन में आप भी सुन सकते हैं। 'ओएमजी 2' पूरी तरह से भगवान शिव पर आधारित फिल्म है। फिल्म के जरिए लोगों को भक्तों को भक्ति और अंधभक्ति में फर्क भी समझाने की कोशिश की गई है। सावन में आप इस फिल्म का 'ऊंची ऊंची वादी' गाना भी सुन सकते हैं, जिसे हंसराज रघुवंशी ने अपनी आवाज में गाया है।
विज्ञापन
5 of 7
फिल्म 'शिवाय'
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन अभिनित फिल्म 'शिवाय' का गाना 'बोलो हर हर हर' लोगों को बेहद पसंद आया था। अजय देवगन भी शिव भगवान को काफी मानते हैं। उन्होंने भगवान शंकर का टैटू भी बनवा रखा है। अजय की फिल्म शिवाय में 'बोलो हर हर हर' गाना पूरी तरह से शिव पर आधारित है। यह गाना और इसके बोल काफी शानदार हैं। इसे सिंगर मिथून ने अपनी आवाज में सजाया है।
विज्ञापन
6 of 7
फिल्म 'केदारनाथ'
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'केदारनाथ' का गाना 'नमो नमो शंकरा' आज भी लोगों को बेहद पसंद हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' एक सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म से सारा ने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। फिल्म में केदारनाथ में आई प्रलय को दिखाया गया है। इसी फिल्म का गाना 'नमो नमो शंकरा' बड़ा हिट हुआ था। केदारनाथ की वादियों इस फिल्म की शूटिंग की गई है।
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' में अमिताभ बच्चन, बॉबी देओल और अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का गाना 'शिवजी सत्य हैं' काफी मशहूर हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भगवान शिव पर आधारित यह गाना बॉलीवुड इंडस्ट्री में शिव का सबसे लंबा गाना माना जाता है। ये गाना करीब 8 मिनट का है।