फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars Fight: इन बॉलीवुड सितारों ने सार्वजनिक जगह पर खो दिया आपा, बिना सोचे समझे की हाथापाई

Fri, 10 May 2024 08:15 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सार्वजनिक जगह पर ही भिड़ गए ये सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मी सितारों की हर छोटी-बड़ी हरकत खबर बन जाती है। उनकी दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। खासकर, जब बात लड़ाई की हो तब इनका सुर्खियों में आना पक्का है। आज हम बॉलीवुड के कुछ मशहूर सितारों की सार्वजनिक जगहों पर हुई लड़ाई के बारे में जानेंगे। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम @norafatehi

नोरा फतेही

नोरा फतेही अपने डांस मूव्स और खूबसूरती के लिए प्रशंसकों के बीच में मशहूर हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने निजी जीवन और पुराने दिनों के अनुभवों को साझा करती रहती हैं। एक फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में उन्होंने शिरकत की थी। इस दौरान अभिनेत्री ने सेट पर एक को-स्टार के साथ अपनी लड़ाई का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि किस तरह अभिनेत्री ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। 
50Yrs Of Naya Din Nai Raat: दिलीप कुमार की उम्मीदों पर सौ फीसदी खरे उतरे संजीव कुमार, भीम सिंह की कालजयी फिल्म

विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ beingsalmankhan

सलमान खान

सलमान खान का रिश्ता विवादों से हमेशा से रहा है। अभिनेता अपने दबंग अंदाज और गुस्से के लिए बी-टाउन में मशहूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने एक बार सुभाष घई से पंगा ले लिया था। कहा जाता है कि सलमान खान सुभाष घई की फिल्म  में काम करना चाहते थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। जिससे नाराज सलमान एक दिन सेट पर पहुंचे और निर्देशक से कहासुनी कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बात इतनी बढ़ गई थी कि उन्होंने सुभाष घई को थप्पड़ मार दिया था। 

4 of 5
ईशा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @ imeshadeol

ईशा देओल

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी विवादों से अछूती नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘प्यारे मोहन’ की शूटिंग के दौरान वह अभिनेत्री अमृता राव से भिड़ गई थीं। कहा जाता है कि अमृता ने उन्हें सेट पर सबके सामने ही गाली दे दी, जिसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने अमृता को थप्पड़ जड़ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ iamsrk

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान का पारा भी सार्वजनिक स्थान पर बढ़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान अपनी दोस्त और मशहूर निर्देशक फराह खान के पति शिरीष कुंदर से भिड़ गए थे। कहा जाता है कि संजय दत्त की पार्टी के दौरान उन्होंने गुस्से में आकर उन्हें थप्पड़ मार दिया था। 
'मैदान' हुआ खाली, दर्शकों को लुभाने में विफल रहे अजय देवगन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें