देशभर में गणेश उत्सव की धूम मची है। लोग उत्साह और उल्लास के साथ विघ्नहर्ता श्री गणेश का दस दिवसीय त्यौहार मना रहे हैं। गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाले इस उत्सव का आनंद बॉलीवुड सितारें भी उठा रहे हैं। वह अपने घर गणपति की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना कर रहे हैं और उनसे सुख-समृद्धि और वैभव की कामना कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे बड़े ही धूमधाम से इस उत्सव को मनाते हैं। गाजे-बाजे के साथ गणेश जी का स्वागत और विसर्जन करते हैं। आज हम ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में जानेंगे जो गणेश उत्सव को बहुत ही शानदार तरीके से मनाते हैं।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी के परिवार में गणेश उत्सव और उनकी मूर्ति की स्थापना की परंपरा पुरानी है। अभिनेत्री हर साल अपने पूरे परिवार के साथ धूमधाम से इस त्यौहार को मनाते हैं। इस वर्ष भी उन्होंने गणेश जी की स्थापना की और बड़े ही धूमधाम से उनका विसर्जन भी किया। बप्पा के विसर्जन के दौरान वह जमकर नाचती हुई दिखीं।
सोनाली बेंद्रे
इस लिस्ट में दिग्गज अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री गणेश चतुर्थी के उत्सव में समर्पित रूप से भाग लेती हैं। वह हर साल अपने घर बप्पा का स्वागत करने के लिए उत्सुक रहती हैं। वह अपने घर पर गणेश उत्सव का आनंद उठाती नजर आती हैं।