बॉलीवुड फिल्मों में लोगों को हमेशा से ही इंतजार रहता है अच्छी कहानी के साथ दमदार गानों का। या यूं कह सकते हैं कि बॉलीवुड फिल्मों की जान होते हैं गाने। गाने देखकर ही लोग फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में जाते हैं।
बॉलीवुड फिल्मों में लोगों को हमेशा से ही इंतजार रहता है अच्छी कहानी के साथ दमदार गानों का। या यूं कह सकते हैं कि बॉलीवुड फिल्मों की जान होते हैं गाने। गाने देखकर ही लोग फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में जाते हैं। फिल्म का अगर एक भी गाना हिट हो जाए, तो उसके बाद उस गाने की रील्स और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। फिल्म पुष्पा 1 और अब पुष्पा 2 के अलावा भी कई ऐसी बॉलीवुड फिल्में हैं जिनके गानों के हुक स्टेप्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए।
विज्ञापन
2 of 6
पुष्पा 1
- फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पा 1 हुक स्टेप्स
2021 में आई 'पुष्पा1 द राइज' का क्रेज लोगों के बीच अभी भी खत्म नहीं हुआ है। फैंस के बीच ही नहीं बल्कि दुनिया भर की मशहूर हस्तियों के बीच भी फिल्म का एक हुक स्टेप्स काफी फेमस हुआ था। अल्लू अर्जुन के इस हुक स्टेप्स को क्रिकेटर, सितारे और तमाम जगत की हस्तियां करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर 'श्रीवल्ली' गाने में अल्लू अर्जुन के मोस्ट फेमस डांस स्टेप को कॉपी करते कई बार देखा गया।
विज्ञापन
3 of 6
पुष्पा 2
- फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पा 2 के वायरल हुक स्टेप्स
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म का धमाकेदार टीजर, ट्रेलर और हाल ही में गाना 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज हुआ। इस एक गाने में ही अल्लू कई हुक स्टेप्स करते नजर आए। अल्लु के इस गाने में चाय स्टेप, फोन स्टेप और शू ड्रॉप स्टेप काफी फेमस हो रहा है। कुछ ही घंटों में इस गाने को यूट्यूब पर 13 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अभी भी इसकी रफ्तार थमी नहीं है। फोन स्टेप में अल्लू फोन कॉल उठाते हैं और बोलते हैं, लाइन पर है। अल्लू अर्जुन चाय का ग्लास लेते हैं और उसको 360 डिग्री घूमाते हुए डांस करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके ये स्टाइलिश हुक स्टेप्स काफी चर्चा में बने हुए हैं।
4 of 6
एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल का बॉबी का हुक स्टेप
1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई बॉबी देओल और रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' लोगों को बेहद आई। फिल्म में रणबीर का सबसे अलग हटकर किरदार लोगों को देखने को मिला। फिल्म में रणबीर के बेहतरीन अभिनय ने लोगों का दिल जीता। तो वहीं फिल्म में बॉबी देओल का दमदार किरदार रणबीर पर भी भारी दिखा। इस फिल्म में बॉबी देओल पर फिल्माया गाना 'जमाल कुडू' लोगों को बेहद पसंद आया। सर पर गिलास रखने वाला बॉबी का हुक स्टेप इतना फेमस हुआ कि इस गाने और स्टेप पर कई रील्स और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
विज्ञापन
5 of 6
पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
पठान में शाहरुख खान और दीपिका का हुक स्टेप
25 जनवरी 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के दमदार अभिनय ने सभी का खूब मनोरंजन किया। पठान का टाइटिल ट्रेक गाना 'झूमे जो पठान' लोगों के बीच काफी फेमस हुआ। इस गाने पर शाहरुख और दीपिका के हुक स्टेप्स सोशल मीडिया पर जमकर फेमस हुए। लोगों ने इस गाने के हुक स्टेप्स पर जमकर रील्स बनाई।
आर आर आर के गाने नाटू-नाटू का हुक स्टेप
24 मार्च 2022 को रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' की सफलता के बारे में सभी जानते हैं। जूनियर एनटीआर और राम चरण की इस फिल्म को ऑस्कर भी मिल चुका है। इस फिल्म का सबसे चर्चित गाना 'नाटू-नाटू' लोगों को बेहद पसंद आया। साथ ही इसके स्टेप्स लोगों ने जमकर फॉलो किए और इन पर वीडियोज और रील्स भी जमकर बनाई।