फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Couples Networth: बॉलीवुड के कपल्स के नेट वर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश, लिस्ट में आलिया-रणबीर भी शामिल

Sun, 14 Apr 2024 05:45 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड की जोड़ियां - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड की कई मशहूर पति-पत्नी की जोड़ियां अपनी महंगी लाइफस्टाइल के लिए काफी मशहूर हैं। उनकी संपत्ति का अंदाजा लगाना भी आम लोगों के नामुमकिन सी बात है। चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही मशहूर जोड़ियों के नेटवर्थ के बारे में बताते हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

Lokesh Kanagaraj: लोकेश कनगराज ने उठाया अपनी नई फिल्म के शीर्षक से पर्दा, एक्टर राघव लॉरेंस के साथ जमेगी जोड़ी
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की सबसे अमीर जोड़ियों में शाहरुख खान और गौरी खान का नाम सबसे पहले आता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान और गौरी खान की संपत्ति 8096 करोड़ रूपये हैं। ये संपत्ति गौरी और शाहरुख दोनों ने मिलकर कड़ी मेहनत से अर्जी है। शाहरुख खान कई इंटरव्यू में भी बता चुके हैं कि जब वे मुंबई आए थे तब उनके पास कोई संपत्ति नहीं थी।
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या रॉय बॉलीवुड में पॉवर कपल के रूप में मशहूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या रॉय और अभिषेक बच्चन 1106 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं। ऐश्वर्या रॉय बॉलीवुड में फिल्मों के अलावा कई बड़े ब्रांड्स के लिए विज्ञापनों में भी नजर आती हैं। 

4 of 5
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सोनम बॉलीवुड के अलावा कई बड़े ब्रांड्स के लिए भी काम करती हैं। सोनम के पति आनंद आहूजा भी देश के प्रसिद्ध बिजनेसमैन हैं। खबरों की मानें तो सोनम और आनंद 4900 करोड़ रुपये के मालिक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी नेटवर्थ के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया और रणबीर कुल 885 करोड़ रुपये के मालिक हैं। वहीं 'एनिमल' फिल्म की सफलता के बाद दोनों के नेटवर्थ में काफी उछाल देखने को मिल रहा है। 

Actress Police: दीपिका से लेकर तब्बू तक, ये अभिनेत्रियां फिल्मों में निभा चुकी हैं कड़क पुलिस ऑफिसर का रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें