फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरा वसीम से लेकर हिना खान तक, कश्मीरी हैं ये कलाकार, बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में कमाया नाम

Thu, 24 Apr 2025 06:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood And TV Actors from Kashmir: कश्मीर के कई कलाकारों ने बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्में दी हैं। इसमें कई ऐसे कलाकार हैं जो टीवी की दुनिया में मशहूर हैं। आइए इस खबर में उनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
हिना खान, संदीपा धर, फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं जो जम्मू-कश्मीर से आते हैं। इन कलाकारों ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं तो कई कलाकारों ने टीवी की दुनिया में नाम कमाया है। आइए जानते हैं इनके बारे में। 
विज्ञापन

2 of 8
जायरा वसीम - फोटो : सोशल मीडिया
जायरा वसीम
जायरा वसीम जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के पास डाउनटाउन से आती हैं। जायरा वसीम को 'दंगल' फिल्म से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'सीक्रेट सुपर स्टार' और 'द स्काई इज पिंक' जैसी फिल्मों में दमदार अदाकारी की है। हालांकि, अब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है।
Abir Gulala: 'अबीर गुलाल' से जुड़ी कलाकार ने यूजर्स को सुनाई खरी-खोटी, कहा- जम्मू-कश्मीर की बेटी हूं
 
विज्ञापन

3 of 8
फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया
फातिमा सना शेख
फातिमा सना शेख का मूल जम्मू-कश्मीर है। उनकी मां कश्मीरी थीं और उनके पिता जम्मू से थे। फातिमा को 'दंगल' फिल्म से पहचान मिली। उन्होंने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'सैम बहादुर' जैसी फिल्मों में बेहतरीन किरदार अदा किया है।

4 of 8
संदीपा धर - फोटो : सोशल मीडिया
संदीपा धर
संदीपा धर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल हैं। वह श्रीनगर में पैदा हुईं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'इसी लाइफ में' से शुरुआत की। वह 'दबंग 2' और 'हीरोपंती' में भी नजर आईं।
Abir Gulaal: भारत में रिलीज नहीं होगी 'अबीर गुलाल', सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों ने दी जानकारी
विज्ञापन

5 of 8
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान
हिना खान टीवी की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उनका ताल्लुक जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से है। हिना टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्हें 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' से पहचान मिली। वह पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 8
शहीर शेख - फोटो : सोशल मीडिया
शहीर शेख
शहीर शेख भी टीवी का जाना माना चेहरा हैं। वह जम्मू व कश्मीर के भदरवाह से हैं। उन्होंने 'सान्या', 'क्या मस्त है लाइफ' और 'महाभारत' जैसे टीवी शो में काम किया है। वह भारत के अलावा इंडोनेशिया में मशहूर हैं इसलिए वह इंडोनेशिया के शाहरुख खान कहे जाते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
अली गोनी - फोटो : सोशल मीडिया
अली गोनी
अली गोनी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से आते हैं। वह ज्यादातर टीवी सीरियल्स में नजर आते हैं। उन्होंने 'ये है मोहब्बतें', 'ये कहां आ गए हम' और 'दिल ही तो है' में नजर आए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
मोहित रैना - फोटो : सोशल मीडिया
मोहित रैना
मोहित रैना भी कश्मीर से आते हैं। वह 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'गुड न्यूज' जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। वह टीवी शो 'देवों के देव- महादेव' और 'महाभारत' में भी नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें